पुणे हिट एंड रन मामले के बाद इस बड़े शहर में बड़ी लापरवाही! शख्स आराम से लेटा था बोनट पर, नाबालिग चला रहा था BMW कार-Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का चलती बीएमडब्ल्यू कार के बोनट पर लेटा हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
 | 
MUMBAI
महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर शराब के नशे में दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस मामले में इतने आरोप सामने आए कि पुलिस खुद कटघरे में खड़ी हो गई। ऐसा ही एक मामला अब मुंबई से सामने आया है। मुंबई में एक नाबालिग लड़का कार लेकर सड़क पर निकल आया। READ ALSO:-वीडियो रील बनाने के लिए 150 फीट पानी की झील में शख्स ने लगाई छलांग, हुई मौत, पुलिस ने निकाला शव

 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि काले शीशे वाली एक कार सड़क पर दौड़ रही है और एक शख्स बोनट पर लेटा हुआ है। यह कार मुंबई की सड़कों के कई इलाकों से गुजरती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सवाल उठे थे। 

 


मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वायरल वीडियो में वह चलती बीएमडब्ल्यू के बोनट पर लेटा हुआ नजर आ रहा था। इस कार को 17 साल का लड़का चला रहा था। वीडियो मुंबई के कल्याण के शिवाजी चौक इलाके का है।

 

पुलिस के मुताबिक, कार के बोनट पर लेटे शख्स का नाम शुभम मितालिया है और कार कोई दूसरा शख्स चला रहा है। यह वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 21 साल के शुभम मितालिया को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

KINATIC 

बताया गया है कि नाबालिग लड़के के पिता कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक सरकारी अधिकारी हैं। पुलिस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कार नाबालिग के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो एक सरकारी अधिकारी हैं। पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।