'शराब पीकर मंदिर में क्यों सोया?' BJP नेता द्वारा शख्स के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि मंदिर के पास फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर बीजेपी नेता और उसके साथियों को गुस्सा आ गया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 | 
JABALPUR
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक BJP नेता ने एक शख्स को तालिबानी सजा दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स से तीन-चार लोगों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है और उसके बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई की गई।READ ALSO:-  UP : पूरी रात आबरू लुटते रहे हैवान, सुबह ग्रामीणों ने कपड़ों से ढकी लड़की की 'लाज'; पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार...

 

वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेता अजय दुबे एक शख्स को लात मार रहे हैं। शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बरेला में एक मंदिर के बगल वाले फुटपाथ पर सोने की कोशिश कर रहा था। वह शराब के नशे में था, जिसके बाद बीजेपी नेता अजय दुबे कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और उस शख्स की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

 


खबरों के मुताबिक, बरैला के रहने वाले संतोष यादव मंदिर से सटे फुटपाथ पर सोने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी नेता अजय दुबे अपने कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए और शख्स की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। संतोष हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। पिट रहा शख्स बीजेपी नेता से कई बार हाथ जोड़कर माफी भी मांगता है।

 KINATIC

जिस व्यक्ति को पीटा गया उसने यह भी कहा कि आज के बाद वह यहां नहीं आएगा लेकिन सुनने को ही तैयार नहीं होते। बीजेपी नेता के द्वारा व्यक्ति की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 18 घंटे के भीतर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 whatsapp gif

हैरानी की बात है कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश के सीधी से एक मामला सामने आया था, जिसमें शराब के नशे में एक शख्स ने एक शख्स की पिटाई की और उसके ऊपर पेशाब कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई की गई और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित को बुलाकर उसके पैर भी धोए। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।