मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक चलेगी, 1अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) से नई दिल्ली के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल में इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।
 | 
vande bharat
मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) से नई दिल्ली के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल में इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पश्चिम मध्य रेलवे जोन और भोपाल मंडल के अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 10 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है। हालांकि किराए की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।Read Also:-Congress Party Satyagraha : बगैर पुलिस की इजाज़त के कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- प्रधानमंत्री पर लगना था मानहानि

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरकेएमपी-नई दिल्ली (RKMP-New Delhi) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी दिनों में चलेगी। शनिवार को ट्रेन के रैक का मेंटेनेंस होगा। रेल सूत्रों ने आरकेएमपी  (RKMP) से नई दिल्ली के साथ-साथ जबलपुर और इंदौर के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की संभावना जताई है।

 

शताब्दी से 1.30 घंटे से कम समय में पहुंचाएगी 
बताया जा रहा है कि ट्रेन शुरुआत में दोनों दिशाओं में 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। इससे यह कुल 708 किमी की एकतरफा यात्रा करीब 7 घंटे 45 मिनट में पूरी करेगी। इस तरह यह अपने गंतव्य तक की दूरी शताब्दी एक्सप्रेस से करीब डेढ़ घंटे पहले तय कर लेगी। जहां तक टिकट चेकिंग स्टाफ की बात है तो इसे एंड टू एंड तैनात किया जाएगा। आरकेएमपी (RKMP) से ही स्टाफ भेजा जाएगा, जो रात में लौट आएंगे।

 price

प्रस्तावित शेड्यूल... पहला स्टॉपेज आगरा होगा
नई दिल्ली से RKMP
स्टेशन डिपार्चर टाइम स्टॉपेज
नई दिल्ली दोपहर 2.45 बजे डिपार्चर
आगरा शाम 4.45-4.50 5 मिनट
भोपाल शाम 6.55 नहीं
बीना रात 8.40 नहीं
झांसी रात 10.20 नहीं
RKMP रात 10.35 डेस्टीनेशन
RKMP से नई दिल्ली
स्टेशन डिपार्चर टाइम स्टॉपेज
RKMP सुबह 5.55 बजे डिपार्चर
भोपाल सुबह 6.07 बजे नहीं
बीना सुबह 7.50 बजे नहीं
झांसी सुबह 9.30 बजे नहीं
आगरा सुबह 11.40-11.45 5 मिनट
नई दिल्ली दोपहर 1.45 बजे डेस्टीनेशन

 

sonu

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।