मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे बिखरे शव; 60 घरों में लगी आग

 मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। 
 | 
MP
मध्य प्रदेश के हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाकों से इलाके में भारी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके से आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई है। कई घरों में दरारें आ गई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने 100 से ज्यादा घरों को खाली करा लिया है। आशंका है कि फैक्ट्री के आसपास के घरों में पटाखा तैयार करने का बारूद रखा हुआ था। धमाके के कारण इन घरों में भी आग लग गई। दुर्घटनास्थल का मंजर काफी भयावह है। READ ALSO:-Fake Calls : फर्जी कॉल रोकने में टेलीकॉम कंपनियां नाकाम, TRAI ने उठाए कड़े कदम, लगाया 110 करोड़ रुपये का जुर्माना

 

एक के बाद एक धमाकों से इलाका गूंज उठा है। लगातार हो रहे धमाकों से आग ने विकराल रूप ले लिया है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सड़क पर खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। लोगों की लाशें यहां-वहां पड़ी हुई हैं। कई शवों के अंग गायब हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आग बुझाने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहां भी अफरा-तफरी का माहौल है। घटना पर खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। 

 


आग लगने की घटना हरदा जिले के मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। जब फैक्ट्री में धमाका हुआ तो पूरा शहर दहल गया। फैक्ट्री से आग और धुएं का गुबार उठने लगा। धमाके की चपेट में इलाके के घर भी आ गए. घटना के बाद लोगों में भगदड़ की स्थिति मच गयी। हर शख्स अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आया। कई मोटरसाइकिलें सड़क पर इधर-उधर बिखरी हुई हैं। इनके जरिए लोगों ने भागने की कोशिश की. बाइक के पास ही सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव भी मिला। 

 


फैक्ट्री में आग लगने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों से इलाके के घरों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। मकानों में भी दरारें आ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब धमाका हुआ तो जमीन भी हिल गई। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने मिसाइल गिरा दी हो। हादसे के बाद फैक्ट्री से धमाके गूंजने लगे। आग की लपटों और धमाकों की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। फैक्ट्री में धमाकों की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। 

 whatsapp gif

हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'मध्य प्रदेश के हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली! बताया जा रहा है कि हादसे में 7 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के अलावा 60 से ज्यादा घरों में भी आग लग गई है। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह दुर्घटना की विस्तृत जांच कराये। घायलों के उपचार की व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित की जाए।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।