लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण का मतदान समाप्त, उत्तर प्रदेश में 57.54% और बंगाल में 77.57% वोट पड़े

लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया है। वोटिंग में पश्चिम बंगाल टॉप पर रहा, जबकि 46.32 फीसदी वोटिंग के साथ बिहार सबसे निचले पायदान पर रहा। 
 | 
VOTING
देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में 77.57 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 57.54 फीसदी वोटिंग हुई। आइये जानते हैं कहां कितने प्रतिशत वोट पड़े?READ ALSO:-विश्व लिवर दिवस : सावधान रहे, शराब नहीं पीते तो भी खराब हो सकता है लिवर, लिवर शरीर में 400 तरह के कार्य करता है 

 

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.4 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 8.23 करोड़ है। पहली बार वोट करने वालों की संख्या 35.67 लाख है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। 

 

उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले की नगीना और बिजनोर लोकसभा सीट पर आज सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. शाम 5 बजे तक नगीना में 55.68% वोटिंग हुई. वहीं, बिजनौर सीट पर 54.68 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मतदान सहारनपुर में 63.29% हुआ, जबकि सबसे कम मतदान रामपुर में 52.42% हुआ। पीलीभीत में एक रूसी महिला ने भी मतदान किया है। 

 


शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल: 77.57%
  • त्रिपुरा: 76.10%
  • पुडुचेरी: 72.84%
  • असम: 70.77%
  • अरुणाचल प्रदेश: 63.26%
  • अंडमान और निकोबार: 56.87%
  • बिहार: 46.32%
  • उत्तर प्रदेश: 57.54%
  • उत्तराखंड: 53.56%
  • छत्तीसगढ़: 63.41%
  • जम्मू और कश्मीर: 65.08%
  • लक्षद्वीप: 59.02%
  • मध्य प्रदेश: 63.25%
  • महाराष्ट्र: 54.85%
  • मणिपुर: 67.46%
  • मेघालय: 69.91%
  • मिजोरम: 52.62%
  • नागालैंड: 55.75%
  • राजस्थान: 50.27%
  • सिक्किम: 67.58%
  • तमिलनाडु: 62.02%

इसलिए मतदान में आई कमी: निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड
पहले चरण के मतदान पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कहा कि हमने उत्तराखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया है।  मतदान प्रतिशत लगभग 55-56% है। मैदानी इलाकों में मौसम गर्म था। इसलिए उस वक्त वोटिंग में कमी आई थी। 

 KINATIC

कांग्रेस जीतेगी पांचों सीटें: हरीश रावत
तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया कि शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 63.20% है। सबसे अधिक मतदान धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में 67.52 प्रतिशत और सबसे कम मतदान चेन्नई दक्षिण में 57.04 प्रतिशत हुआ। वोटिंग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। यहां विपक्ष को फायदा मिल रहा है। कांग्रेस पांचों सीटें जीतेगी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।