कौन बनेगा मुख्यमंत्री: अंबिका सोनी ने पंजाब का CM बनने से किया इनकार, अब हिंदू और सिख चेहरे पर उलझी कांग्रेस

Punjab New CM : अब पंजाब के सीएम पद की रेस में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, उनके करीबी सुखजिंदर रंधावा और सुनील जाखड़ चल रहे हैं।
 | 
CM
Punjab New CM : पंजाब कांग्रेस में मची कलह सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद उलझती जा रही है। कांग्रेस आलाकमान ने अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने पंजाब का सीएम बनने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि गांधी परिवार की खास मानी जाने वाली अंबिका सोनी पंजाब की राजनीति में नहीं जाना चाहती हैं। अब सीएम पद की रेस में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, उनके करीबी सुखजिंदर रंधावा और सुनील जाखड़ चल रहे हैं।

 

विधायक भी सिद्धू के पक्ष में

हालांकि सुनील जाखड़ इस रेस के मजबूत दावेदार हैं। 2 साल पहले खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा था कि जाखड़ इस काबिल हैं कि उन्हें सीएम बनाया जाए। खास बात यह है कि यदि जाखड़ सीएम बनते हैं तो करीब 55 साल बाद पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री होगा। हाईकमान ने जाखड़ के नाम पर मुहर भी लगा दी थी, लेकिन पंजाब के सिख राज्य होने के कारण कांग्रेस हिंदू और सिख चेहरे के चक्कर में फंस गई। वही कांग्रेस विधायक भी सिद्धू के को नया मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आगे बढ़ाया गया। Read Also : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया CM पद से इस्तीफा, कहा- आलाकमान को जिसपर भरोसा उसे मुख्यमंत्री बनाएं

ऑब्जर्वर ले रहे राय

अब पंजाब में मची उलझन को सुलझाने के लिए अब कांग्रेस आलाकमान द्वारा भेजे गए ऑब्जर्वर अजय माकन, हरीश चौधरी और पंजाब इंचार्ज हरीश रावत नए सिरे से विधायकों की राय ले रहे हैं। उनसे पूछा जा रहा है कि वो किसे मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इसके अलावा नवजोत सिद्धू और संगठन महासचिव परगट सिंह भी होटल में ऑब्जर्वर और पंजाब प्रभारी से बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 2-3 घंटे के अंदर पंजाब के नए सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा। Read ALso : राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति को मारे गए लात घूंसे, राजनीति गरमाई

 

हाईकमान करेगा घोषणा

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार देर शाम इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पंजाब में विधायक दल का नए नेता का निर्णय भी शनिवार शाम को ही विधायक दल की बैठक में होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में पंजाब में नेतृत्व के चयन को लेकर स्थिति उलझती जा रही है। अब बताया जा रहा है कि पंजाब का नए मुख्यमंत्री की घोषाण सीधा हाईकमान ही करेगा। पंजाब कांग्रेस के संगठन महासचिव और सिद्धू के करीबी विधायक परगट सिंह ने कहा कि विधायक दल ने नए नेता को चुनने का अधिकार सोनिया गांधी को दे दिया है। अब फैसला वहीं से होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 2-3 घंटे में नए चेहरे की घोषणा हो जाएगी।

 

सोनिया गांधी के आदेश का इंतजार

चंडीगढ़ में सुनील जाखड़ से मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद का कहना है, ''हम सोनिया गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद सीएलपी की बैठक में फैसला लिया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के पीछे एक पृष्ठभूमि और मुद्दे हैं।'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा था, "वह (सोनिया गांधी) जिसे भी चुनेंगी, उसे सभी सर्वसम्मति से स्वीकार करेंगे।"

 

दो डिप्टी CM के फॉर्मूले पर भी मंथन

सिख और हिंदू चेहरे के चक्कर में फंसी कांग्रेस के भीतर अब एक CM और दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर विचार हो रहा है। अगर किसी हिंदू चेहरे को CM बनाया जाता है तो फिर एक जट सिख और एक दलित को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अगर सिख चेहरे को CM बनाया जाता है तो फिर एक हिंदू और एक दलित नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस फॉर्मूले के जरिए कांग्रेस विरोधियों व खासकर अकाली दल के एक हिंदू और एक दलित को डिप्टी सीएम बनाने के चुनावी वादे का भी तोड़ निकाल सकती है। हालांकि अंतिम मुहर विधायक दल की बैठक में ही लगेगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।