कर्नाटक: मुख्यमंत्री बनते ही आए एक्शन मोड में सिद्धारमैया; कैबिनेट की पहली बैठक में ही कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर
इस दौरान सिद्धारमैया ने पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले जो सरकार चलती थी वह निकम्मी थी। वे हमें केंद्र से टैक्स का हिस्सा ठीक से नहीं दिलवा पाए। वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार केंद्र को हमें 5,495 करोड़ रुपये देने हैं।
May 20, 2023, 19:32 IST
| 
सिद्धारमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में राहुल गांधी मंच पर आए और बोले- हमने 5 वादे किए थे, वो पहली कैबिनेट बैठक में ही पूरे किए जाएंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचे और कैबिनेट की बैठक की। कैबिनेट ने उन पांच वादों को मंजूरी दी, जिनकी राहुल ने बात की थी। सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया-कैबिनेट ने आदेश दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर अगली बैठक होगी, जिसमें इन पांचों गारंटियों को लागू किया जाएगा।
चार कैबिनेट और चार राज्य मंत्री
डीके शिवकुमार ने कर्नाटक की नई सरकार में एकमात्र डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। कर्नाटक में डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (Son of Mallikarjun Kharge), रामलिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
8 में से सबसे ज्यादा 3 मंत्री SC, दक्षिण कर्नाटक के हैं
पहली कैबिनेट में उत्तर कर्नाटक की जगह दक्षिण कर्नाटक पर ध्यान दिया गया है। दक्षिण कर्नाटक से 5, जबकि उत्तर से सिर्फ 3 मंत्री हैं। वहीं, 8 में से सबसे ज्यादा 3 मंत्री SC से हैं। कांग्रेस ने बाकी समुदाय से भी मंत्री बनाकर सोशल इंजीनियरिंग की है।
पहली कैबिनेट में उत्तर कर्नाटक की जगह दक्षिण कर्नाटक पर ध्यान दिया गया है। दक्षिण कर्नाटक से 5, जबकि उत्तर से सिर्फ 3 मंत्री हैं। वहीं, 8 में से सबसे ज्यादा 3 मंत्री SC से हैं। कांग्रेस ने बाकी समुदाय से भी मंत्री बनाकर सोशल इंजीनियरिंग की है।
जबकि मुख्यमंत्री कुरुबा, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से हैं। इनके अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, प्रियांक खड़गे एससी से हैं। सतीश जरकीहोली एसटी से हैं, एमबी पाटिल लिंगायत समुदाय से हैं, केजी जॉर्ज क्रिश्चियन, जमीर अहमद खान मुस्लिम और रामलिंगा रेड्डी रेड्डी समुदाय से हैं।
कर्नाटक कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। अब तक केवल 8 को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ आज शपथ लेने वाले मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और आलाकमान के सीधे संपर्क में हैं। यही वजह है कि उन्हें मंत्री बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार गुट के जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उनका आलाकमान से सीधा संबंध नहीं है, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने पर चर्चा होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री आज शाम को ही दोबारा दिल्ली जा सकते हैं।