जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन आज, 943 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार, आइए जानते है इन प्वाइंट से इसके बारे में

जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर ओडिशा सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। 943 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का मकसद 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल करना है। इसका उद्देश्य पुरी को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाना है।
 | 
Jagannath Temple Heritage Corridor
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज यानी बुधवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर की श्री मंदिर परिक्रमा यानी जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर 943 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन के बाद यह कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे। यह ओडिशा सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका उद्देश्य पुरी को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाना है। जानिए इस प्रोजेक्ट के बारे में विश्तार से...READ ALSO:-क्या RBI ने 'राम जी' लिखा 500 रुपये का नया नोट जारी किया है? आइये जानते हैं क्या है यह मामला है

 

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में पुरी जगन्नाथ मंदिर के संरक्षक और पुरी गजपति दिव्यसिंह देव अहम भूमिका निभाएंगे।
  • ओडिशा सरकार ने उद्घाटन समारोह के लिए चार शंकराचार्यों सहित भारत और नेपाल के 1000 मंदिर प्रमुखों को आमंत्रित किया है। मंदिर प्रशासन ने नेपाल के राजा को भी निमंत्रण भेजा है।
  • इस परियोजना में मंदिर से सटे बाहरी दीवार (Meghnad Pacheri) के चारों ओर 75 मीटर चौड़ा गलियारा, ग्रीन बफर जोन, पैदल यात्रियों के लिए परिक्रमा, 6000 भक्तों के लिए स्वागत केंद्र, सांस्कृतिक केंद्र, पुस्तकालय, जगन्नाथ बल्लव तीर्थ केंद्र, मल्टी लेवल कार पार्किंग शामिल है। 
  • मंदिर के चारों ओर दो किलोमीटर तक श्री मंदिर परिक्रमा पथ का निर्माण किया गया है। यहां से श्रद्धालु सीधे मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। 943 करोड़ रुपये में बने इस प्रोजेक्ट का मकसद 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल करना है। 
  • श्रीमंदिर परिक्रमा को 9 भागों में बांटा गया है। इसमें आपातकालीन लेन (4.5 मीटर), लैंडस्केप जोन (14 मीटर), फुटपाथ लेन (7 मीटर), सर्विस लेन (4.5 मीटर), ग्रीन जोन (7 मीटर), बाहरी परिक्रमा लेन (8 मीटर), ट्रैफिक लेन (7.5 मीटर) शामिल हैं। 10 मीटर सार्वजनिक पैदल मार्ग, आंतरिक परिक्रमा लेन (10 मीटर) शामिल है।
  • श्री जगन्‍नाथ मंदिर प्रशासन ने कहा है कि इस जगन्‍नाथ कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन समारोह के बाद अगले एक हफ्ते तक रोजाना करीब 5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। 
  • हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन के लिए चार स्तरीय सुरक्षा होगी। 80 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया जाएगा। लगभग 100 पर्यवेक्षी अधिकारी, 250 उप-निरीक्षक और एएसआई अधिकारी भी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
  • पुरी मंदिर के साथ-साथ पटनायक सरकार ने भुवनेश्वर के एक हजार साल से भी ज्यादा पुराने लिंगराज मंदिर को भी हेरिटेज कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है।  इसकी लागत करीब 700 करोड़ रुपये है। 
  • इस प्रोजेक्ट के निर्माण की घोषणा दिसंबर 2019 में की गई थी। इसकी आधारशिला नवंबर 2021 में रखी गई थी। लोगों को जगननाथ हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट के बारे में जागरूक करने के लिए पिछले कई दिनों से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
  • वहीं, आज नवीन बीजू जनता दल ने पुरी में पदयात्रा का आयोजन किया है। इस मार्च में हजारों लोग शामिल होंगे। इसके बाद उद्घाटन के बाद 10 हजार श्रद्धालु ओडिशा के 147 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। 

Image

Image

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।