अंतरिक्ष में भारत की सबसे बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक उतरा विक्रम... हिंदुस्तान जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद...

चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। 
 | 
Vikram lander

Chandryaan 3 : चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

 भारत दुनिया का ऐसा अकेला देश भी बन गया है, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब रहा। हाल ही में रशिया के लूना-25 ने भी चांद के इसी हिस्से पर उतरने की कोशिश की थी। हालांकि उसे सफलता नहीं मिल सकी।

विक्रम की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद अब इसमें से प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा और एक दिन तक चांद की सतह पर अध्ययन करेगा। बता दें कि चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।