'एक बाप की औलाद है तो...उकसाया तो 'बुजुर्ग ने तान दी राइफल, फिर...वीडियो हुआ वायरल

 वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स पगड़ी पहने नजर आ रहा है। उनके हाथ में राइफल भी है। वीडियो में बुजुर्ग के सामने एक शख्स खड़ा है, जो शायद ये वीडियो बना रहा है। युवक बार-बार बुजुर्ग को भड़का रहा है। 
 | 
B
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कभी मजेदार तो कभी बेहद डरावने होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने बुजुर्ग को ऐसी चुनौती दी कि यह उस पर ही भारी पड़ गया।  जैसे ही बूढ़े व्यक्ति ने चुनौती स्वीकार की, वह व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। READ ALSO:-UP : अयोध्या राम मंदिर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर ट्रस्ट ने शेयर किया वीडियो, भव्यता देख मंत्रमुग्ध हो नजर नहीं हटा पाएंगे

 

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स पगड़ी पहने नजर आ रहा है। उनके हाथ में राइफल भी है। वीडियो में बुजुर्ग के सामने एक शख्स खड़ा है, जो शायद यही वीडियो बना रहा है। युवक बार-बार बुजुर्ग को भड़का रहा है। वीडियो में आ रही आवाज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वायरल वीडियो राजस्थान का है।  वीडियो में युवक बुजुर्ग से कहता है कि अगर  बाप की औलाद है तो चला बंदूक तो चला बंदूक। 

 


हालांकि, युवक यह बात एक बार नहीं बल्कि कई बार दोहराता है। आख़िरकार बूढ़ा आदमी परेशान हो जाता है, राइफल उठाता है और सीधे युवक पर गोली चला देता है। गोली चलने के बाद युवक लड़खड़ाने लगता है और उसके हाथ से मोबाइल गिर जाता है। इस वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के अंत में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

 whatsapp gif

वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बाप की औलाद बोलते हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं असमंजस में हूं कियह मर्डर है या सुसाइड।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बूढ़े आदमी के हाथ में राइफल का मॉडल के बारे में बताते हुए उसने कहा, 'यह दुनाली नहीं है, या तो यह 12 बोर है या देसी 12 बोर है।'

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।