हिमाचल प्रदेश : मंडी लोकसभा सीट पर मचेगा घमासान, कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान,

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच उनके नाम पर सहमति बन गई है। बीजेपी ने इस सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
 | 
Vikramaditya Singh & KANGNA Ranaut
देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। READ ALSO:-UP : संसद जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा...बाइक चोरी होने से BJP सांसद और पुलिस से नाराज बुजुर्ग लिया लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला-Video

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी से सांसद हैं। इस बार प्रतिभा सिंह ने इस सीट से अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस सीट से बीजेपी ने कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। 

 


हिमाचल प्रदेश सीईसी की बैठक पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला कहते हैं, ''बैठक में हमने चर्चा की कि हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटें कैसे जीती जाएं। हमने दो सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिये हैं। “बाकी दो सीटों पर चर्चा जारी रहेगी।”

 


वहीं अपने बेटे की उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी की जनता हमेशा उनके साथ रही है। मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह इस सीट से तीन बार जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना रनौत द्वारा विक्रमादित्य के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों से कोई सरोकार नहीं है और उन्होंने कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी यह सीट जीती है। 

 

कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की
इस बीच, कंगना रनौत ने गुरुवार को विक्रमादित्य सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन्हें धमकी देकर वापस नहीं भेज सकते, क्योंकि यह उनके पूर्वजों की संपत्ति नहीं है।

 

उधर, कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। दरअसल, 11 अप्रैल को मनाली में एक जनसभा के दौरान कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता और हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तीखे हमले किए थे और अपने भाषण में उन्हें ''शराबी, राजा बाबू, छोटा पप्पू और राजा साहब'' जैसे शब्दों से संभोदित किया था।

 

इस मामले पर कांग्रेस ने कंगना रनौत के भाषण को आपत्तिजनक और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग को शिकायत दी है, जिसके बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुल्लू डीसी से से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है।  

 KINATIC

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?
विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वह हिमाचल प्रदेश के बुशहर शाही परिवार से हैं। उनकी शादी साल 2019 में राजस्थान के आमेट शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी, लेकिन डेढ़ साल के अंदर ही उनके रिश्ते में दरार आ गई। वह सुक्खू सरकार में PWD मंत्री थे। उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

whatsapp gif 

प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
प्रतिभा सिंह ने पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। ऐसे में वह अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाना चाहती हैं।  कहा जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में चल रही दरार खत्म हो सकती है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।