उत्तर प्रदेश समेत 19 राज्यों में तेज बरसात की संभावना, मानसून खत्म होने में बचे अभी 21 दिन

दरअसल, अभी मॉनसूनके जाने में 21 दिन बाकी हैं और देश में औसत बारिश अब भी 11 फीसदी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 8 सितंबर के बीच देश में 754.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार सिर्फ 675.2 मिमी बारिश हुई है। 
 | 
RAIN
देश में मॉनसून फिर लौट आया है। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश से लेकर केरल-तमिलनाडु तक अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, इस साल अगस्त में मॉनसून ब्रेक के कारण बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना कम है। READ ALSO:-UP : '‘मैं तेरी मोहब्बत पा लेता ऐसी मेरी तकदीर न थी’'...प्यार में नाकामी पर बनाई सुसाइड रील!

 

दरअसल, मॉनसून को जाने में अभी 21 दिन बाकी हैं और देश में औसत बारिश अब भी 11 फीसदी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 8 सितंबर के बीच देश में 754.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार सिर्फ 675.2 मिमी बारिश हुई है। हिमाचल में सामान्य से 24% ज्यादा और केरल में सामान्य से 43% कम बारिश हुई। 

 दिल्ली में झमाझम बारिश, जी-20 की बैठक से पहले मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

हिमाचल प्रदेश में 10 दिनों से मानसून कमजोर है। अगले पांच-छह दिनों में बारिश की संभावना कम है। IMD के मुताबिक, हिमाचल में मानसून धीमा जरूर पड़ा है, लेकिन इसके जल्द जाने की संभावना नहीं है। देश में सबसे पहले राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होती है। एक सप्ताह बाद हिमाचल से भी मानसून विदा हो जाएगा।

 

भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 24 जिलों में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बारिश हुई। भोपाल में आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। शनिवार को जबलपुर, उज्जैन, सागर, गुना, छिंदवाड़ा समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। 

 


मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. विशेषकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। शनिवार को रायगढ़ और बिलासपुर समेत 10 जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई। 

 

आज भी राज्य में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल अन्य राज्यों के मुकाबले हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार हैं। राज्य में अब तक 827.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे राज्य में बारिश का दौर 10 से 12 दिनों तक बढ़ सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

 

हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, करनाल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

 whatsapp gif

पिछले कई दिनों से प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रात को पानीपत समेत अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 13 सितंबर से एक बार फिर राज्य में बारिश बढ़ने की संभावना है। 

 monika

मौसम विज्ञानी अगस्त में कम बारिश के कुछ तात्कालिक कारण बताते हैं- मसलन, बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत सिस्टम नहीं बना, मॉनसून ट्रफ लाइन का एक सिरा हिमालय की तलहटी में चला गया। इसके अलावा ऐसी स्थिति के पीछे सक्रिय अल नीनो को भी कारण बताया जा रहा है। जब भी अल नीनो सक्रिय होता है तो भारत में मानसून कमजोर हो जाता है। इसके चलते देश के कई राज्यों में सूखा पड़ जाता है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।