उत्तर प्रदेश हीटवेव की चपेट में, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट, मध्य प्रदेश में बारिश के आसार...जानिए देश के मौसम का हाल

पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में है। देश के कई राज्यों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। लू से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद लोगों को बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिली है।
 | 
WEATHER UPDATE
उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इन दिनों बिहार, झारखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इन चारों राज्यों में दिन के समय लू चल रही है। ओडिशा में लू के कारण 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 13 राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में लोगों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।Read Also:-UP : मालगाड़ी में 100 किमी तक पहियों के बीच बैठे मासूम बच्चे की आरपीएफ ने बचाई जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। खासकर उत्तर प्रदेश में गर्मी से हालात गंभीर हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार दिनों में यूपी में लू की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार (25 अप्रैल) और शुक्रवार (26 अप्रैल) तक लू चलेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में मंगलवार को तापमान काफी गर्म रह सकता है। 

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रविवार रात भारी बारिश हुई। इसके बाद से लोगों को तापमान में कुछ राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन में हल्के बादल छाए रहे।

 

Delhi-NCR में तेज हवाएं चलेंगी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को दिन में दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। दिन में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को तापमान और बढ़ेगा। दिन में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच सकता है। 

 KINATIC

बिहार में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट
इन दिनों बिहार के लोग भी भीषण गर्मी से परेशान हैं। राजधानी पटना समेत कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन में लू चल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि 25 अप्रैल तक पटना में ऐसी ही गर्मी जारी रहेगी। इस बीच, पटना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों को रात 11 बजे से 3 बजे के बीच घरों से न निकलने की सलाह दी है। अगर लोग घर से बाहर भी जाएं तो बीच-बीच में पानी पीते रहें और लू से अपना बचाव करें। 

 whatsapp gif

मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली
मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट आई है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि 23 से 26 अप्रैल तक भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।