'फ्री कश्मीर, भगवा जलेगा, जेएनयू में विवादित नारों से माहौल खराब करने की कोशिश

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर की एक इमारत की दीवार को कथित तौर पर विवादास्पद नारों से रंग दिया गया है। लैंग्वेज बिल्डिंग की दीवारों पर "फ्री कश्मीर", "भगवा जलेगा" जैसे विवादित नारे लिखे हुए हैं। इस पर BJP सांसद ने दिल्ली पुलिस से सख्त और कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। 
 | 
JNU
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर में कुछ अज्ञात लोगों ने विवादित नारे लिखे हैं। दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'भगवा जलेगा' जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। फिलहाल इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। परिसर की कुछ दीवारों पर ''सीएए-एनआरसी'' और ''तेरी कब्र खुदेगी'' जैसे विवादास्पद नारे लिखे गए हैं।READ ALSO:-मेरठ : फर्जी मुकदमे की धमकी देकर पैसे वसूलती हैं अर्चना गौतम, मेरठ कांग्रेस पार्टी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

 'भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर', JNU फिर बनेगा जंग का मैदान, विवादित नारों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब यूनिवर्सिटी में ऐसे मामले सामने आए हैं। पिछले साल कुछ छात्रों ने कथित तौर पर "कश्मीर की आज़ादी" जैसे पोस्टर लगाए थे. “Freedom of Kashmir, Free Palestine, Right to Self-Determination, Long Live DSU” जैसी विवादास्पद बातें लिखी गईं। ताजा मामला स्कूल ऑफ लैंग्वेज बिल्डिंग-2 का है, जहां विवादित नारे लिखे गए हैं। फिलहाल इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

 

प्रशासन कानूनी कार्रवाई करे- BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अभी देश में पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लाने की बात हो रही है और वे अपने कश्मीर की आजादी की बात कर रहे हैं। पता नहीं ये लोग किस गलतफहमी में रहते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि जिन लोगों ने ऐसी बातें लिखी हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।'

 Jnu Campus 1

इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को प्रमोट करने के लिए JNU जाते रहते हैं और देश को जलाने की ये सारी साजिशें उन्हीं के इशारे पर होती रहती हैं। 

 

पिछले साल, जेएनयू परिसर की दीवारों को ब्राह्मण विरोधी नारों से रंग दिया गया था। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-II भवन में प्रदर्शित नारे में लिखा था, "ब्राह्मण परिसर छोड़ो", “वहां खून होगा”, “ब्राह्मण भारत छोड़ो” और “ब्राह्मण-बनिया, हम आपके लिए आ रहे हैं!" ''हम बदला लेंगे'' जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गईंथी। कॉलेज प्रशासन ने घटना की निंदा की थी और कहा था कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी क्योंकि जेएनयू सभी का है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।