उत्तर भारत में कोहरे का तांडव, पहलगाम सबसे ठंडा, Delhi-NCR में कल भी छाया रहेगा कोहरा

दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। इसका असर विमानों और रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को छाए कोहरे ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया। दिन में 11 बजे सूरज निकला, लेकिन शाम छह बजे के बाद उत्तर भारत में फिर से कोहरा छा गया।
 | 
WEATHER
उत्तर भारत में बढ़ती शीतलहर के बीच कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।  घने कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है। हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी. वहीं पारा लगातार गिरने से लोगों को शीतलहर का एहसास हुआ। कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। Delhi-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। READ ALSO:-सरकार ने कसा शिकंजा! सेलिब्रिटीज अब बेटिंग-लोन ऐप्स का विज्ञापन नहीं कर सकेंगे, आईटी विभाग ने लोन ऐप्स के लिए जारी किए निर्देश

 


अगले 2 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है
IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक 28-29 दिसंबर को Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है और यह 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 दिसंबर से मौसम फिर से गर्म होना शुरू हो जाएगा और अगले 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

 


Delhi-NCR में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। इसका एहसास लोगों को बुधवार सुबह हुआ। सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। शाम छह बजे से ही कोहरे का असर सड़कों पर दिखना शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी यही हालात रहेंगे। खासकर राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 7.8 से गिरकर छह तक पहुंच सकता है। इस बीच, बुधवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 दर्ज किया गया। 

 


कोहरे के कारण हवाई यात्रा प्रभावित
Delhi-NCR में घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके अलावा रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोनू चौरसिया नाम के एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी ट्रेन संख्या 12192 निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जबलपुर आठ घंटे की देरी से चल रही है। एक अन्य यात्री पुनित सचान ने कहा, 'ट्रेन संख्या 14252 (Shramshakti Express) नौ घंटे की देरी से चल रही है, जिससे 6.5 घंटे की यात्रा काफी असुविधाजनक हो गई है, खासकर बच्चों वाले यात्रियों के लिए जिनके पास अब पानी भी नहीं है। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से चार उड़ानें जयपुर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चार उड़ानें जयपुर भेजी गईं। इनमें स्पाइस जेट एयरलाइन के तीन विमान और एयर इंडिया का एक विमान शामिल है। 

 


पंजाब-हरियाणा में भी कोहरा छाया हुआ है
पंजाब और हरियाणा में सर्दी का दौर जारी रहने के कारण मंगलवार सुबह दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई। उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, बठिंडा और फरीदकोट तथा हरियाणा के करनाल, हिसार, अंबाला और सिरसा में घना कोहरा छाया रहा। इस बीच, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहाबाद में पारा गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पंजाब के पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस, 7.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 8.2 डिग्री सेल्सियस, 7.2 डिग्री सेल्सियस और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 HIRING

कश्मीर में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त
कश्मीर घाटी में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। श्रीनगर में घना कोहरा छाया रहा। कहा जा रहा है कि यहां कई सालों बाद इस तरह का कोहरा पड़ रहा है।  प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग के अधिकारियों को एडवाइजरी भी जारी की गई है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। बारामूला जिले के गुलमर्ग में तापमान माइनस 2.8 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2.2 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।
BD

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।