Farmers Movement : हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़े, पथराव, पुलिस ने ड्रोन से भी दागे टियर गैस के गोले, मची भगदड़

 किसानों के दिल्ली मार्च को रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच सोमवार देर रात तक चली मैराथन बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी का मुद्दा फंस गया। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। 
 | 
FARMER-1
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। हरियाणा पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोपहर 12 बजे के करीब किसान बॉर्डर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब पुलिस ने लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। अब यहां युद्ध जैसे हालात हैं और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। 

 


जानकारी के मुताबिक, जब शंभू बॉर्डर पहुंचे और वहां से बैरिकेड्स हटाए तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ड्रोन के जरिए सीमा के उस पार नजर रख रही थी। वहीं, करीब 12:30 बजे ड्रोन से आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हरियाणा पुलिस ने ऐलान करते हुए कहा कि 'जब तक किसान नेता नहीं आएंगे किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। अगर किसी को SP या DC से बात करनी हो तो वे इस नंबर '9729990500' पर संपर्क कर सकते हैं। 

 


मौके पर पहुंचे युवाओं और अन्य लोगों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा है और आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने ये इंतजाम किए हैं। साथ ही मौके पर पानी के टैंकर भी रखे गए हैं, ताकि आंसू गैस के असर को कम किया जा सके। पुलिस ने करीब 15-20 मिनट तक आंसू गैस के गोले छोड़े, इससे किसान मौके से करीब 100 मीटर पीछे हट गए। हालाँकि, आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जैसे ही कोई सीमा की ओर बढ़ता है पुलिस आंसू गैस चला देती है। आस-पास आंसू गैस के गोले गिरते ही किसान उस पर मिट्टी भी डाल रहे हैं, ताकि उसका असर कम हो सके। 

 KINATIC

किसानों को हिरासत में लिया गया
इससे पहले किसान अंबाला के शंभू बॉर्डर पर पहुंचे थे यहां बॉर्डर से पहले ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों का काफिला रुक गया था। साथ ही पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया था। फिलहाल शंभू बॉर्डर पर काफी हलचल है। यहां किसानों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।