मशहूर डांसर सपना चौधरी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस, लखनऊ के आशियाना थाने में दर्ज है FIR

 | 
sapna chaudhary

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया है। चार साल पुराने मामलें में सपना के खिलाफ लखनऊ के आशियाना ठाणे में FIR दर्ज है। इस केस में 22 अगस्त को सपना को कोर्ट में पेश होना था लेकिन सपना कोर्ट में नहीं पहुंची। इस लिए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लखनऊ पुलिस डांसर को गिरफ्तार करने हरियाणा के लिए निकल चुकी है।

read more . जूनियर इंजीनियर और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती, मिलेगी 30 हजार से ज्यादा सैलरी

क्या है पूरा मामला 

साल 2018 में उन्होंने एक इवेंट के लिए मेकर्स से एडवांस फीस ली थी, जिसके सभी टिकट बिक गए थे लेकिन सपना वहां परफॉर्म करने नहीं पहुंचीं। नाराज ऑर्गनाइजर्स ने इससे मामले को कोर्ट में खींच लिया और अब सपना को लखनऊ की ACJM कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक यह मामला 13 अक्टूबर 2018 का है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब सपना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

sapna chaudhary

गिरफ्तारी का वारंट लेकर निकल चुकी है यूपी पुलिस

डांसर सपना चौधरी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। लखनऊ पुलिस हरियाणा के लिए निकल गयी है। सपना के घर से उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा। अगर सपना अपने घर पर नहीं मिलती तो नोटिस दी जाएगी और अन्य स्थानो पर छापेमारी की जाएगी। 

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।