शर्मनाक : लाल किले में जहां लहराता है तिरंगा वहां प्रदर्शनकारियों ने फहराया अपना झंडा

 | 

दिल्ली में प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर लाल किले पर पहुंच गए और शर्मनाक हरकत करते हुए खालसा पंथ का झंडा फहरा दिया। किसानों का एक जत्था इंडिया गेट की तरफ भी बढ़ रहा है। इसी जगह पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। बता दें किसान लाल किले के परिसर में भी बड़ी संख्या में घुस गए हैं। उधर, ITO पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया तो किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है।

लाल किले पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है. इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने लाल किले की प्राचीर से संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। पुलिस में यहां मोर्चा संभाला है। उधर नागलोई में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और अब किसान तय रास्ते से जा रहे हैं।

वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान शांतिपूर्वक परेड निकाल रहे हैं, लेकिन कुछ लोग आंदोलन को बिगाड़ने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। योगेंद्र यादव का कहना है कि जो हुआ वह शर्मनाक है निंदनीय है।

वहीं दिल्ली में जगह जगह प्रदर्शनकारियों का हंगामा हो रहा है। अराजकता का आलम यह है कि प्रदर्शनकारी हाथों में तलवार और लाठियां लेकर पुलिस पर हमला कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस लगातार भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।