विदेशी महिलाओं की गंदी हरकत! ऐसी जगह छिपा रखा था 32 किलो सोना कि देखकर कस्टम अधिकारी रह गए दंग....

मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में तस्करी के मामले में एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया गया था। अब दो विदेशी महिलाओं के पास से करोड़ों रुपए का सोना बरामद हुआ है। महिलाएं यह सोना छिपाकर लाई थीं। इसे आगे बेचा जाना था।
 | 
GS
कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट से 32 किलो 79 ग्राम सोना जब्त किया है। तस्करी के लिए नैरोबी से सोना लाने वाली दो विदेशी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त सोने की कीमत 19 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। महिलाओं ने सोने को अपने अंडरगारमेंट्स और बैग में छिपा रखा था। मुंबई कस्टम जोन के एयरपोर्ट कमिश्नरेट की ओर से महिलाओं के बारे में जानकारी भी दी गई है। शक के आधार पर मुंबई कस्टम जोन-III यूनिट ने महिलाओं की तलाशी ली। जिसके बाद महिलाओं के पास से सोना बरामद हुआ, जो तस्करी के लिए लाया गया था। दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।READ ALSO:-क्या राष्ट्रपति भवन में घुस आया था तेंदुआ? शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री के पीछे जाता दिखा अजीबोगरीब जानवर, Video देख चौंक जाएंगे आप.....


एयर होस्टेस से बरामद सोना
इससे पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने कन्नूर में एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया था। एयर होस्टेस मस्कट से एक किलो सोना अपने मलाशय में छिपाकर लाई थी। इस सोने को कन्नूर में बेचा जाना था। आरोपी सुरभि खातून ने कबूल किया था कि वह कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। 28 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट मस्कट से आई थी। सुरभि फ्लाइट में केबिन क्रू के तौर पर तैनात थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 KINATIC

पुलिस ने केरल में फैले तस्करी रैकेट में सुरभि की संलिप्तता को लेकर कई लोगों से पूछताछ की थी। बाद में महिला को जेल भेज दिया गया। 13 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 3 केन्याई नागरिक भी शामिल थे। आरोपियों के पास से 6 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया। जिसके बाद कस्टम ने उनसे पूछताछ की।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।