Weather : शीतलहर की गिरफ्त में Delhi-NCR, अभी और बढ़ोतरी होगी सर्दी में; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Delhi NCR में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। फिलहाल दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, हरियाणा और पंजाब के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान घने कोहरे की चपेट में हैं।
 | 
WEATHER
Delhi NCR में कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि बुधवार की दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे NCR में जानलेवा शीतलहर चल रही है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छाया हुआ है। READ ALSO:-मेरठ: आज से रूट डायवर्जन, रैपिडएक्स (Rapidx) कार्य के चलते कैंट क्षेत्र में तीन दिन तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा

 


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के बीच रहा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री ही रहने की संभावना है। यह तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में हल्का कोहरा रहेगा। लेकिन आज रात एक बार फिर तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। 

 

इस सप्ताह कोई राहत नहीं मिलेगी
दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते ठंड से राहत नहीं मिलेगी। संभावना है कि इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के बीच रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। चूंकि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने की संभावना है। 

 whatsapp gif

मकर संक्रांति के बाद सुधार की संभावना
ऐसे में संभव है कि दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। उम्मीद है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम में थोड़ा सुधार होगा। मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेटवेदर.कॉम के मुताबिक 12 से 13 जनवरी के बीच उत्तरी पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है। इसके अलावा 16 और 17 जनवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले सप्ताह तापमान का ग्राफ थोड़ा बढ़ने की संभावना है, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार रहेगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।