Delhi-NCR में मौसम हुआ बदलाव, बारिश के साथ चली तेज़ हवाएं, गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, मुंगेशपुर में पारा 52 डिग्री पार

बुधवार शाम को Delhi-NCR में मौसम ने करवट बदली है। यहां बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश हो रही है। बुधवार को मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां न्यूनतम तापमान 30 के आसपास है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री ज्यादा है।
 | 
DELHI-NCR
भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार शाम थोड़ी राहत मिली, जब आसमान में बादल छा गए और बारिश के आसार बन गए। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश की खबर है। वहीं, दिल्ली के मुंगेशपुर में दिन में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। Read Also:- राहत भरी खबर! हीट वेव से मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं; जानें क्या है IMD का नया अपडेट

 


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है। IMD के मुताबिक, Delhi-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

 


मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52 के पार 
दिल्लीवासियों को बुधवार शाम तक भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन दिन में यहां गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। यहां मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण कई लोगों के बेहोश होने और बीमार पड़ने की भी खबरें आई हैं। डॉक्टरों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। 

 


मानसून ने दस्तक दी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून आ सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून के दस्तक देने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।