ट्रैक्टर रैली में बेकाबू हुए प्रदर्शनकारी, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे

 | 

दिल्ली में आईटीओ के पास किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने यहां किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस किसानों को शांति पूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए समझा रही है, लेकिन किसान जबरदस्ती इंडिया गेट की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।खबर है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बसों और पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की।

https://twitter.com/ANI/status/1353965925960019968?s=20

वहीं, एनएच-24 पर भी किसान रास्ते में बैरिकेड तोड़ अक्षरधाम मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं। रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने हुड़दंग भी किया। इन लोगों पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। राजधानी के करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ ही घुड़सवार निहंग पुलिस बैरिकेड पर टूट पड़े। किसानों व निहंगों ने पुलिस बैरिकेड तोड़फोड़ करते हुए खूब हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

https://twitter.com/ANI/status/1353962544411492352?s=20

नांगलोई में प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए पुलिसवाले खुद जमीन पर बैठ गए। यहां से किसानों के जत्थे नजफगढ़ की ओर तय रूट पर जाने की बजाय रोहतक रोड पर पीरागढ़ी की ओर बढ़ रहे हैं। बहादुरगढ़ से पीरागढ़ी मेट्रो सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। पीरागढ़ी सहित इस रूट पर लगने वाले सभी स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी राजधानी के मकरबा चौक पर पुलिस के वाहन पर चढ़ गए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस के बैरिकेड हटा दिए।

https://twitter.com/RajeshmudirajG/status/1353975329790939138?s=19

दिल्ली मेट्रो ने इन स्टेशनों के गेट किए बंद
दिल्ली मेट्रो ने किसानों की ट्रैक्टर परेड और पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद अपने कई स्टेशनों के गेट बंद कर दिए हैं। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीर पुरी, आदर्शनगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइन्स, इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिए हैं।

https://twitter.com/OptimisticSanti/status/1353975315513683968?s=19

वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के निकट भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। किसानों की ट्रैक्टर परेड का समय गणतंत्र दिवस परेड के बाद का तय किया गया है। 

स्टंट भी किए

नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट करने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। बाद में लोगों ने मिलकर इसे सीधा खड़ा किया। ट्रैक्टर पलटने के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इससे पहले ट्रैक्टर परेड निकाल रहे किसानों की सुबह दिल्ली पुलिस के साथ झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेडों को तोड़ दिया। इसके बाद किसान राजधानी में प्रवेश कर गए।

किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इससे पहले किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए राजधानी के करनाल बाईपास पर रातोंरात अस्थायी दीवार खड़ी कर दी गई। इससे पहले किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को अलग से एक ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory On Republic Day) जारी करते हुए लोगों को आगाह किया है कि वे ट्रैक्टर परेड के रूट के आस-पास से ना गुजरें, वरना दिक्कत हो सकती है।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को समझाया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ परेड के बाद किसानों की ट्रैक्टर रैली की अनुमित है।राजपथ पर परेड खत्म होने के बाद ही किसानों को ट्रैक्टर के लिए आगे बढ़ने दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की।

https://twitter.com/Aaaaaaastha/status/1353972942737035265?s=19

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।