श्रद्धा जैसा हत्याकांड: दिल्ली की गीता कॉलोनी में महिला की लाश टुकड़ो में मिलने से मचा हड़कंप, बैग में था सिर और बाकी अंग दूर बिखरे बिखरे मिले

डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने कहा, एक स्थानीय नागरिक ने शरीर के अंग मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें दो काले रंग के बैग मिले। कटा हुआ सिर एक बैग में था। बाल लंबे होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शव किसी महिला का है।
 | 
delhi
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसी एक और वारदात सामने आई है. दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव को कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। READ ALSO:-मेरठ :गंगा का तटबंध टूटने से मचा हाहाकार, पूरा गांव हुआ जलमग्न, जलस्तर बढ़ने से लोग परेशान, देखें Video

 


जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग जगहों पर शव के अवशेष मिले हैं। शव के कई टुकड़े मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना मिली कि फ्लाईओवर के पास कुछ मानव शरीर के अंग पड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है। 

 


सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने बताया कि दो काले पॉलीथिन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में कटा हुआ सिर और दूसरे में शरीर के अन्य हिस्से रखे हुए थे। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है। 

 

श्रद्धा के शव के भी टुकड़े कर दिए गए
श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। श्रद्धा की हत्या कथित तौर पर उसके प्रेमी आफताब ने की थी। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़े महरौली के जंगल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में फेंक दिए थे। मामला तब सामने आया जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब छह महीने बाद श्रद्धा हत्याकांड का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।