होली पर जापानी लड़की को जबरन रंग लगाने वाले पुलिस हिरासत में, भारत से बांग्लादेश गई लड़की; पकडे गए 3 लड़कों में से एक नाबालिग

दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की से छेड़खानी करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लड़कों में एक नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। 
 | 
DELHI
दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की से छेड़खानी करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन लड़कों में एक नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि पहाड़गंज की रहने वाली जापानी युवती भारत छोड़कर बांग्लादेश चली गई है।Read Also:-जानलेवा H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से बच्चों और बुजुर्गों को खतरा, जानिए इस पर केंद्र सरकार ने क्या कहा?

 

पुलिस ने यह भी कहा कि उसने जापानी दूतावास को पत्र लिखकर लड़की की पहचान करने में मदद मांगी थी, लेकिन दूतावास ने कहा कि उसे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि सही जानकारी के लिए वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है। 

 

जबरदस्ती रंग लगाया और सिर पर अंडे भी फोड़े 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की पहली बार होली खेलने के लिए जापान से भारत आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया था, लेकिन बाद में अकाउंट से हटा लिया गया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 


इसमें लड़कों के एक समूह को एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा  है। एक लड़के ने लड़की को जबरन पकड़ लिया और रंग लगाया। वह मना करती रही, लेकिन लड़कों ने नहीं सुनी। एक लड़के ने उस लड़की के सिर पर अंडा भी फोड़ दिया।

 वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, पर लड़के उसे जाने नहीं दे रहे हैं।

जैसे ही लड़की जाने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई कि पास खड़े लोगों ने भी जापानी लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

 

दिल्ली पुलिस ने जापानी दूतावास को पत्र लिखा
इस मामले में पुलिस ने जापानी दूतावास को पत्र लिखा है, जिसमें आरोपी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। मध्य जिला पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि होली के दिन एक विदेशी लड़की के साथ इस तरह की हरकत की गई।

 

स्वाति मालीवाल ने कहा- किसी को नहीं छोड़ूंगी
स्वाति मालीवाल ने वीडियो पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया- जब भी मैं इस वीडियो को देखती हूं तो मेरा खून खौलने लगता है। जो भी हो, मैं उनमें से किसी को भी नहीं बख्शूंगी, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनमें से एक-एक सलाखों के पीछे पहुंचे।

 

एक दिन पहले ऐसा ही एक वीडियो और भी सामने आया था, जिसमें कुछ लोग होली पर मुस्लिम महिलाओं पर रंग भरे गुब्बारे फेंकते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को मीर फैसल नाम के शख्स ने ट्वीट किया था।

 


इस घटना पर भी स्वाति मालीवाल ने आपत्ति जताई थी। वीडियो को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को जबरन रंगभरे गुब्बारे मार कर वीडियो बनाया जा रहा है।  होली का खूबसूरत त्योहार एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का त्योहार है,ऐसे घटिया हरकतों के लिए नहीं।।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।