दिल दहला देने वाली घटना, अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को बीच सड़क पर गाय ने पैरों से कुचलकर मार डाला-Video
देश की राजधानी दिल्ली में गाय के हमले से एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है। बीच सड़क पर एक आवारा गाय ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Feb 23, 2024, 23:30 IST
|

देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स को गाय ने कुचलकर मार डाला। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स पर गाय ने हमला कर दिया है। हमले के दौरान आसपास के लोगों ने व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। उस व्यक्ति को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।Read Also:-UP : झोपड़ी में अचानक आग लगने हुआ दर्दनाद हादसा, बच्ची समेत 3 मासूम बच्चे जिंदा जले...
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला दिल्ली के देवली इलाके का है। यहां रहने वाले 45 साल के सुभाष अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान वहां खड़ी एक गाय ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि सभी लोग कुछ समझ पाते, गाय ने सुभाष पर एक के बाद एक कई बार हमला कर दिया। जब सुभाष ने भागने की कोशिश की तो गाय ने उसे नीचे गिरा दिया और उन के ऊपर चढ़ गई।
@khabreelal_news देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, गाय के हमले से एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है। अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को बीच सड़क पर एक आवारा गाय ने अचानक हमला कर अपने पैरों से कुचल-कुचल कर मार डाला। pic.twitter.com/n3pDy4VUjA
— MK Vashisth-Managing Editor-Khabreelal Media & PR (@vadhisth) February 23, 2024
गाय के इस खतरनाक हमले में सुभाष के चेहरे, गले और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सुभाष को तुरंत पास ही स्थित बत्रा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां तुरंत डॉक्टरों की टीम ने सुभाष का इलाज शुरू कर दिया। हालाँकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब गाय ने सुभाष पर हमला किया तो आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन गाय पर काबू नहीं पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि सुभाष नाम का शख्स बिहार का रहने वाला है और साल 2000 में बिहार से दिल्ली आया था। डॉक्टरों के मुताबिक, सुभाष के सिर, छाती और पसलियों पर गंभीर चोटें आई थीं। सुभाष के परिवार में दो बेटे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं।
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
देवली रोड स्थित एक मार्ट के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे जब यह घटना हुई तो यह कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई हैरान रह गया कि कैसे गायें उस व्यक्ति को अपने पैरों से कुचल रही थीं।
देवली रोड स्थित एक मार्ट के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे जब यह घटना हुई तो यह कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई हैरान रह गया कि कैसे गायें उस व्यक्ति को अपने पैरों से कुचल रही थीं।
