दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल के वाशरूम में बेहोश होकर गिरे, हफ्ते में तीसरी बार अस्पताल में भर्ती

सत्येन्द्र जैन हफ्ते में तीसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए 
जैन के वकील अभिषेक सिंघवी ने सेहत के मामलें में जताई थी चिंता 
बुधवार रात को तिहाड़ जैल के वॉशरूम में बेहोश मिलने के बाद जैन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

 | 
satyendra jain

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन बुधवार रात तिहाड़ जेल के वाशरूम में बेहोश होकर गिरे थे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। चेकअप के लिए उन्हें दीनदयाल अस्पताल लाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में सत्येन्द्र जैन के वकील अभिषेक सिंघवी ने जैन की सेहत का अपडेट दिया था और कहा था की यह आदमी कंकाल हो चुका है। अभिषेक ने बताया था की जेल मे उनका वजन 35 किलो घाट गया है। दिल्ली के सीएम  केजरिवाल ने भी अपने पूर्व साथी सत्येन्द्र जैन की सेहत पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया था। 

सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। जुल्फ, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।'

- अरविंद केजरीवाल  (मुख्यमंत्री , दिल्ली)

सत्येंद्र जैन 31 मई 2022 से हिरासत में हैं। 6 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अपील की थी। ​​​​​​

सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुटि्टयां शुरू हो चुकी हैं। जैन के वकील ने कहा था कि उन्हें वेकेशन बेंच में सुनवाई की छूट दी जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें वेकेशन बेंच में जाने की परमिशन दी थी। जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र की याचिका पर ED को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।