दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल के साथ मारपीट! हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल....

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई दिल्ली की लड़की से बहस करते नजर आ रहे हैं। मामला मारपीट तक पहुंच गया था। 
 | 
DELHI VADA PAO GIRL
आपने दिल्ली में वड़ा पाव बेचने वाली लड़की के बारे में तो सुना ही होगा। ये लड़की आजकल वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की अपनी फैन फॉलोइंग है। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिसमें लोग यहां वड़ा पाव खाने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। अब इस लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मारपीट और हाथापाई करती नजर आ रही है। READ ALSO:-Video : स्पाइडर मैन बनकर दिल्ली की सड़कों पर स्टंट करने वाले 'देशी स्पाइडर' और उसकी गर्लफ्रेंड का पुलिस ने काटा चालान

 

वायरल वड़ा पाव गर्ल से झड़प
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की अपनी मां के साथ स्कूटर चला रही है। इसी बीच उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद में लड़की अपनी मां के साथ वहां मौजूद लोगों से भिड़ती नजर आ रही है। 

 

बड़ी संख्या में लोगों ने लड़की और उसकी मां को घेर लिया है और जुबानी जंग चल रही है। वीडियो में एक जगह वड़ा पाव गर्ल दूसरी महिला के साथ हाथापाई करती भी नजर आ रही है। बीच सड़क पर हुए इस ड्रामे का वीडियो कई लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

इस विवाद के पीछे की पूरी वजह साफ नहीं है और वीडियो कब का है इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। बहरहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे बिग बॉस का ड्रामा बता रहे हैं तो कुछ इसे जानबूझकर किया गया हंगामा भी बता रहे हैं। 

 KINATIC

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट
एक ने लिखा कि चाहे कुछ भी हो जाए ये लड़की बहुत मेहनत करती है। दूसरे ने लिखा कि जब भी देखो ये लड़की किसी न किसी संघर्ष से गुजर रही है। शायद ये जल्दी ही मशहूर होना चाहती है। एक ने लिखा कि कुछ लोग जानबूझकर इस लड़की को परेशान करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि शायद अब वह बिग बॉस में जाना चाहती हैं। 

 whatsapp gif

एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की वड़ा पाव से ज्यादा अपने हंगामे के लिए मशहूर हो रही है। दूसरे ने लिखा कि ये वड़ापाव वाली लड़की वायरल होने के लिए हर दिन कुछ न कुछ करती रहती है। यहां न सफाई है, न कीमत, फिर भी लोग इस वड़ा पाव के पीछे पड़े हैं। एक अन्य ने लिखा कि दीदी को अब शांति से अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना चाहिए।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।