Delhi Metro : चलती मेट्रो में लड़के ने 'गुलाबी शरारा' गाने पर किया अजीब डांस, देखें वायरल वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो को जो भी देख रहा है वह हंस-हंसकर लोटपोट होता नजर आ रहा है। 
 | 
DM
लोकल ट्रेन हो या दिल्ली मेट्रो आए दिन कोई न कोई अजीब से वीडियो देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई फाइट करता नजर आता है तो कोई अपने डांस से मशहूर होता नजर आता है। हाँ, कुछ लोग लोकप्रिय होने के लिए बहुत कुछ करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। वीडियो में एक शख्स 'गुलाबी शरारा' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है।READ ALSO:-कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सतर्क हुआ ये राज्य, सरकार ने लोगों को दी मास्क पहनने की सला

 

वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर डांस करने लगता है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। आपको बता दें, इसे गिरीश जीना ने लिखा है। 'गुलाबी शरारा ठुमक ठुमक' गाना इंदर आर्य का है, जिसे राकेश जोशी और नीरू बोरा पर फिल्माया गया है। इसका म्यूजिक मंगोली साहब ने दिया है। इसे देखकर लोग कमेंट करने के साथ-साथ लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। 

 

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mr_hobbit_ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- दिल्ली मेट्रो में ठुमुक-ठुमुक। खबर लिखे जाने तक इसे 61 लाख व्यूज और 4 लाख 62 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- इतना आत्मविश्वास चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- पब्लिक में डांस करने के लिए साहस चाहिए। वहीं अन्य यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो को मनोरंजन का साधन बताया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।