पहली बारिश में कई जगह जाम हुई दिल्ली, सड़कें जलमग्न...कारें-ट्रक डूबे; सड़कों पर लगी वाहनों की कतार

पिछले कुछ दिनों से Delhi-NCR के लोग भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए भारी बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी यह मुराद पूरी हो गई। शुक्रवार तड़के Delhi-NCR में तेज बारिश हुई, जिसने Delhi-NCR के कई इलाकों को भिगो दिया। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरे दिन इसी तरह बारिश होगी।
 | 
DELHI
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। बारिश ने गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन साथ ही दिल्लीवासियों के सिर पर कई मुसीबतें भी आन पड़ी हैं। भारी बारिश के चलते दिल्ली की सड़कें पानी में डूबी नजर आईं। कई जगहों पर जाम और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज पूरे दिन मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।READ ALSO:-दिल्ली एयरपोर्ट की छत ढहने से एक की मौत और 8 घायल, टर्मिनल-1 पर हुआ हादसा, पिचक गई गाड़ियां, 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल,

 

दिल्ली में आसमान बादलों से ढका हुआ है। काले बादल जमकर बरस रहे हैं। बारिश के चलते उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि जुलाई की शुरुआत में मानसून प्रवेश करेगा। लेकिन उससे पहले ही गरज के साथ बारिश हो रही है।

 


मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-एनसीआर में सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, बारिश भी कम होती जाएगी। लेकिन शाम तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। यानी कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी। लेकिन पूरे दिन बारिश होगी। आज 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आर्द्रता 90 प्रतिशत रहेगी।

 


कई जगहों पर ट्रैफिक जाम
दिल्ली में बारिश के कारण आईटीओ चौराहा, भीकाजी पैलेस फ्लाईओवर, सफदरजंग, धौला कुआं, राजौरी गार्डन, आजाद मार्केट, अक्षरधाम समेत कई अन्य जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और अपने रूट का अपडेट चेक करके ही बाहर निकलें।

 


बारिश के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही अगले तीन दिनों में Delhi-NCR की ओर मानसून के आने की संभावना जताई गई थी। देश के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश हो रही है और अब आज भारी मूसलाधार बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। लोगों को उमस से राहत मिली है और मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर कई जगहों पर जलभराव भी देखने को मिला। दिल्ली और एनसीआर में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना है।

 

ऊपर तक पानी
पहली बारिश की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि कैसे सुबह-सुबह हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली-एनसीआर की सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। कई फीट तक पानी भर गया है। इस वजह से कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है। पानी की वजह से वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन सवारों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़कें ऐसी लग रही हैं मानो नदी हों। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार से लेकर ट्रक तक सब पानी में डूबे हुए हैं।

 KINATIC

1 जुलाई से बारिश में होगी कमी
स्काईमेट के मुताबिक प्री-मानसून के दौरान पहली बार अच्छी बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। 29 और 30 जून को तेज बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 1 जुलाई से बारिश कम होने लगेगी, लेकिन एक हफ्ते तक जारी रहेगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

 whatsapp gif

आगे कैसी रहेगी स्थिति?
सबसे ज्यादा बारिश 29 जून को होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। 30 जून को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके बाद 1 से 3 जुलाई के बीच बारिश होती रहेगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।