बने रैपिड रेल का पहला पैसेंजर, दिल्ली ट्रेड फेयर में एनसीआरटीसी (NCRTC) के स्टॉल पर दें दो सवालों के जवाब; चुने जाने पर 20 लोग कर सकेंगे यात्रा

देश की पहली रीजनल रैपिड रेल मार्च 2023 में चलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने आपको पहली रैपिड ट्रेन में बैठने का मौका दिया जा रहा  है।
 | 
RRTS
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल मार्च 2023 में चलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने आपको पहली ट्रेन में बैठने का मौका दिया है। दिल्ली व्यापार मेले में पहुंचकर आप सिर्फ दो सवालों के सही जवाब देकर लकी ड्रा में हिस्सा ले सकते हैं। इस ड्रॉ से चुने गए 20 प्रतिभागियों को पहले दिन ही रैपिड रेल में बैठने का मौका मिलेगा। Read Also:-Video : सन्यासी के वेश में शैतान! पहले दान लिया उसके बाद हाथ जोड़े और फिर किया पूर्व सांसद पर कटार से हमला किया

 NCRTC ने इस स्टॉल में रैपिड रेल की टैक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया है।

लकी ड्रॉ के जरिए पहले 20 यात्रियों का चयन किया जाएगा
दिल्ली के प्रगति मैदान में एक व्यापार मेला लगाया गया है। एनसीआरटीसी (NCRTC) ने अपना स्टॉल भी लगाया है। एमओएचयू (MoHU)के सचिव मनोज जोशी ने एनसीआरटीसी (NCRTC) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में स्टॉल का उद्घाटन किया। हॉल नंबर-5 में लगे इस स्टॉल को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता है। स्टॉल का मुख्य आकर्षण भारत की पहली क्षेत्रीय ट्रेन के पहले यात्री होने का मौका है।

 

इसके लिए स्टॉल देखने आने वाले लोगों को बस अपने मोबाइल से एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, जो उन्हें एक फॉर्म में ले जाएगा। इसमें रैपिड रेल को लेकर दो सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। इस ड्रॉ से 20 भाग्यशाली लोगों का चयन किया जाएगा, जो मार्च-2023 में शुरू होने वाली पहली रीजनल रैपिड में प्रथम यात्री के रूप में यात्रा कर सकेंगे।

 

स्टॉल पर वर्चुअल स्टेशन फील
बूथ का वर्चुअल रियलिटी (VR) जोन भी आकर्षण का केंद्र है। इसके जरिए मेहमानों को ऐसा महसूस हो सकेगा जैसे वे खुद किसी रैपिड रेल के स्टेशन पर पहुंच गए हों। स्टॉल पर इंटरैक्टिव टच स्क्रीन न केवल ट्रेनों की विभिन्न विशेषताओं को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर परियोजना के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को भी प्रदर्शित करते हैं।

 

रैपिड रेल का ट्रायल रन अगले महीने होगा 
एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने कहा, गाजियाबाद में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबाई का ट्रैक प्राथमिकता खंड है। इस सेक्शन में ट्रायल रन दिसंबर-2022 के पहले सप्ताह में होगा। ट्रायल रन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।

 

इसके बाद मार्च-2023 से इस खंड में रैपिड रेल का परिचालन शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में रीजनल रैपिड रेल दिसंबर-2023 में दुहाई डिपो से मेरठ दक्षिण तक और जनवरी-2025 में पूरे दिल्ली-मेरठ ट्रैक पर चालू होगी। रैपिड रेल चलने के बाद मेरठ से दिल्ली की 82 किमी की दूरी महज 45 मिनट में पूरी हो जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।