नोटिस का जवाब नहीं दिया तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताई वजह
यौन उत्पीड़न पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया तो दिल्ली स्थित उनके आवास पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा पहुंचे।
Sun, 19 Mar 2023
| 
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन पीड़ितों को लेकर बयान देने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर यौन पीड़ितों का ब्योरा साझा करने को कहा था, लेकिन अभी तक राहुल गांधी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अब दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई है। स्पेशल सीपी (Law & Order) सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंच गए हैं।Read Also:-Read Also:-अब स्मार्टफोन में बनाएं अपने ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की जगह, नहीं कटेगा चालान, जानिए सॉफ्ट कॉपी के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा....
स्पेशल सीपी (Law & Order) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, 'हम यहां उनसे (राहुल गांधी) बात करने आए हैं। 30 जनवरी को, राहुल गांधी ने श्रीनगर में एक बयान दिया कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”
दरअसल, राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर पहुंचने के बाद कहा था कि यहां महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। हमें शिकायत मिली है कि यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण हो रहा है। राहुल के इस बयान पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर उनसे उन सभी महिलाओं के बारे में हमें जानकारी देने को कहा है, ताकि हम कार्रवाई कर सकें। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया है कि आप अपने बयान में किसके बारे में बता रहे थे, इसकी जानकारी दें।
#WATCH | We've come here to talk to him. Rahul Gandhi gave a statement in Srinagar on Jan 30 that during Yatra he met several women & they told him that they had been raped...We're trying to get details from him so that justice can be given to victims: Special CP (L&O) SP Hooda pic.twitter.com/XDHru2VUMJ
— ANI (@ANI) March 19, 2023
पुलिस ने नोटिस में राहुल से क्या पूछा?
- महिलाओं ने आपसे मिलने के बाद कब और किस स्थान पर यह बात कही?
- क्या वह महिलाओं को पहले से जानते थे?
- क्या आप को उन महिलाओं की जानकारी?
- क्या आप सोशल मीडिया पर कही गई बातों की पुष्टि करते हैं?
- क्या महिलाओं ने भी किसी खास घटना की जानकारी दी?
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी नोटिस लेकर बुधवार को राहुल गांधी से मिलने पहुंचे, लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद भी राहुल गांधी उनसे नहीं मिले।
वरिष्ठ अधिकारी कई बार मिलने गए, लेकिन राहुल से नहीं मिले
इसके बाद वे गुरुवार को फिर से वरिष्ठ अधिकारी से मिलने गए, उनसे बात करने के लिए समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास समय नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से जल्द से जल्द नोटिस का जवाब देने को कहा था। ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच आगे बढ़ा सके।
इसके बाद वे गुरुवार को फिर से वरिष्ठ अधिकारी से मिलने गए, उनसे बात करने के लिए समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास समय नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से जल्द से जल्द नोटिस का जवाब देने को कहा था। ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच आगे बढ़ा सके।
