Delhi-NCR हुआ शिमला से भी ज्यादा ठंडा, NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य हुई, देश के 10 राज्यों में ऐसा रहा मौसम
दिल्ली में तापमान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी कम है। रविवार सुबह शिमला मनाली में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में तापमान 6 डिग्री से नीचे रहा। रविवार को Delhi NCR समेत पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहा। वहां दृश्यता भी शून्य हो गई।
Jan 14, 2024, 12:35 IST
|

Delhi-NCR में इस समय जानलेवा ठंड पड़ रही है। इस समय दिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम है। यहां लोगों को शीतलहर के साथ कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। आज पूरा Delhi-NCR घने कोहरे की चपेट में है। इस वजह से कई जगहों पर दृश्यता शून्य है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है। सफदरजंग और पालम में दृश्यता शून्य है। दिल्ली में आज देर रात तक जीरो विजिबिलिटी का भी रिकॉर्ड बना है। READ ALSO:- अगर पत्नी संबंध नहीं बना रही है तो क्या पति को तलाक देने का अधिकार है या नहीं? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा?
मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन का सबसे ठंडा दिन शनिवार रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली में ठंड और शीत लहर का दौर जारी रहेगा। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 3.5 डिग्री, लोधी रोड में 3.4 डिग्री, आयानगर में 4 डिग्री, रिज में 4.4 डिग्री और पालम में 5.9 डिग्री है। मौसम विभाग ने कल घने कोहरे के साथ-साथ शीत लहर की भी भविष्यवाणी की है।
#WATCH दिल्ली: कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
(वीडियो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से है।) pic.twitter.com/g3msJ3E8Rp
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में एक हफ्ते से शीतलहर चल रही है। यहां का तापमान लगातार 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। अधिकतम तापमान भी 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे है। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है। ऐसे में दिन में भी कंपकंपी छूट रही है।
15 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है, लेकिन अगले पूरे हफ्ते ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने Delhi-NCR में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे रहा।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में शीतलहर जारी है, शहर में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। pic.twitter.com/uYjsVn7Riw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
इन राज्यों में भी ठंड का तांडव जारी है
इसी तरह उत्तराखंड के देहरादून में छह डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कोहरे का असर देखने को मिला। लेकिन राजस्थान के रेतीले इलाके में ठंड का असर ज्यादा था। वहीं, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लोग घने कोहरे के साथ ठंड से बेहाल दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के अलावा झारखंड में भी अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
22 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 14th January. pic.twitter.com/vmY6LBOSvr
— ANI (@ANI) January 14, 2024
शुक्रवार-शनिवार इस सीजन के सबसे ठंडे दिन रहे
शुक्रवार को भी यही स्थिति थी। इसी वजह से माना जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार इस सीजन के सबसे ठंडे दिन रहे। रविवार को भी मौसम का पूर्वानुमान है कि तापमान का स्तर ऐसा ही बना रहेगा। दोपहर में हल्की धूप से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा कश्मीर में भी बर्फबारी हो रही है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के शिमला में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच है।
