Coronavirus News : 24 घंटे में 10 हजार 542 नए मामले, 38 मौतें; एक्टिव केस 63 हजार, बेकाबू रफ्तार से कोरोना में बढ़ोतरी

हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक दिन पहले सात हजार से ज्यादा केस आए थे। लेकिन आज 10 हजार का आंकड़ा भी पार कर गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पहले जितना घातक नहीं है। लोग अस्पताल आ रहे हैं लेकिन ठीक भी हो रहे हैं।
 | 
corona
भारत में कोरोनावायरसके मामले भारत में तेजी से बढ़े हैं। एक दिन पहले 7,633 नए कोविड केस आए थे। लेकिन आज 10,542 मामले सामने आए हैं। रोजाना पॉजिटिविटी रेट 4.39 फीसदी पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 2,40,014 टेस्ट किए गए। वहीं 8,175 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी भी 98 फीसदी से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। लेकिन इस समय लोग अस्पतालों में भर्ती भी हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो एक दिन पहले मंगलवार को भी कोविड19 संक्रमण के 1,537 नए मामले आए थे। संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है।Read Also:-काम की खबर : अकाउंट में पैसा होने पर भी अगर फेल हुआ एटीएम ट्रांजैक्शन , तो बैंक भरन पड़ेगा जुर्माना, जानिए डिटेल्स

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं।

 


कोरोना तेजी से फैल रहा है
राजस्थान में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 547 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1017 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, दूसरे दिन यानी मंगलवार को 1500 से ज्यादा केस आए। दिल्ली में संक्रमण दर पिछले साल जनवरी में 30.6 थी। इसके बाद सोमवार को यह 32.25 पर पहुंच गया। यह पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा था।

 sonu

घबराएं नहीं लेकिन सावधान रहना जरूरी है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। हालांकि विशेषज्ञ लगातार कह रहे हैं कि यह अन्य देशों की तरह भयानक रूप नहीं लेगा। कोरोना के मामले बढ़े हैं। अस्पतालों में मरीज भी आ रहे हैं, लेकिन रिकवरी रेट अब भी 98 फीसदी से ऊपर है। इस समय मौसमी बीमारियां भी चल रही हैं। मौसम में आए बदलाव से लोग सर्दी, फ्लू और वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। गले का इंफेक्शन भी लोगों को काफी परेशान कर रहा है। हालांकि ये सभी लक्षण भी कोरोना के ही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोग जांच भी कम करवा रहे हैं।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।