कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट; पिछले 24 घंटे में 11692 केस आए, 28 संक्रमितों की मौत हुई....

भारत में कोरोना के मामले: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं। यानी संक्रमित होने के बाद इतने लोग या तो अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं या घर पर। 
 | 
corona
भारत में लगातार दो दिनों तक नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि आज सात फीसदी की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 11 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को यह संख्या 12 हजार से ज्यादा थी। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।Read Also;-दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली रैपिडएक्स ट्रेन में मिलेगी ट्रेन होस्टेस की सुविधा, देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन में मिलेगए फ्लाइट वाला फील;

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 हो गए हैं। यानी संक्रमित होने के बाद इतने लोग या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

 monika

सबसे ज्यादा मौतें कल हुई हैं
सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 24 घंटे में 11,692 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामलों की संख्या 4.48 करोड़ दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है। बता दें, कोरोना का सबसे ज्यादा असर केरल पर पड़ रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सात महीने में सबसे ज्यादा मौत (40) गुरुवार को हुई। वहीं, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,72,256 लोग कोरोना महामारी से जंग जीत चुके हैं। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत रही, जबकि ठीक होने की दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

 price

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में भी रोजाना एक हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि जानकारों का कहना है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही हो, लेकिन स्थिति अब भी नियंत्रण में है। लोगों को सिर्फ कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना से हुई कुछ मौतों की प्राथमिक वजह कोरोना बताई जा रही है। हालांकि इसके बाद भी जानकारों का कहना है कि ऐसा बहुत कम होता है। स्वस्थ व्यक्ति में इस बार कोरोना खतरनाक नहीं हो रहा है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।