Corona In India: 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के 91 हजार नए केस; यह संख्या पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है, 325 संक्रमितों की गई जान

देश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। पिछले 24 घंटे में 90,858 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। 19,152 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में 71,381 की वृद्धि दर्ज की गई।
 | 
corona
देश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। पिछले 24 घंटे में 90,858 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। 19,152 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में 71,381 की वृद्धि दर्ज की गई। नए मामलों की संख्या पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे।ये भी पढ़े:- गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक, 6 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती

देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 2.75 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। 

कोरोना अपडेट..

  • केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. डॉ भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
  • दिल्ली सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है. आदेश के अनुसार अगले आदेश तक चिकित्सा अवकाश के अलावा कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा और न ही किसी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। यहां ओमाइक्रोन की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजधानी में 24 घंटे में कोरोना के 10,665 नए मामले मिले हैं। 
  • ओडिशा में 7 जनवरी से 1 फरवरी तक 12वीं कक्षा तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, कक्षा 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। 

देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की स्थिति

तमिलनाडु
बुधवार को यहां 4862 लोग संक्रमित पाए गए। 688 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 27.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,814 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 16,577 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केरल
यहां बुधवार को 4801 लोग संक्रमित पाए गए। 1813 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 52.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।  इनमें से 51.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,895 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 22,910 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली
बुधवार को यहां 10,665 लोग संक्रमित पाए गए। 2239 लोग ठीक हुए और 8 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में अब तक 14.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।  इनमें से 14.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,121 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 23,307 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल
बुधवार को यहां 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 33,042 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र
बुधवार को यहां 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हुई है। 87,505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

देश के अन्य राज्यों की स्थिति

पूर्वी भारत में एक राज्य
बुधवार को यहां 1659 लोग संक्रमित पाए गए। 184 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,096 लोगों की मौत हुई है। 3697 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ
बुधवार को यहां 1615 लोग संक्रमित पाए गए। 29 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,605 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 4562 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
बुधवार को यहां 3350 लोग संक्रमित पाए गए। 236 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 8.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 8.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,126 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 10,994 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा
बुधवार को यहां 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 6036 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पंजाब
बुधवार को यहां 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 44 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 6.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,657 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 4434 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उतार प्रदेश
बुधवार को यहां 2036 लोग संक्रमित पाए गए। 51 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 17.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,916 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 5158 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश
बुधवार को यहां 594 लोग संक्रमित पाए गए। 78 लोग ठीक हो गए और एक की मौत हो गई। राज्य में अब तक 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1544 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान 
बुधवार को यहां 883 लोग संक्रमित पाए गए। 48 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 5016 मरीजों का इलाज चल रहा है।

dr vinit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।