कोरोना मामलों फिर से बढ़ोतरी! दिल्ली में 72 और महाराष्ट्र में 236 नए केस मिले; अब इतने हैं एक्टिव केस

 दिल्ली में अब 130 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 7 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3,834 कोरोना टेस्ट किए गए। अब राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,39,737 हो गए हैं।
 | 
corona
एच3एन2 इन्फ्लुएंजा (H3N2 influenza) वायरस के बीच कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपना फन फैलाना शुरू कर दिया है। रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में 72 और महाराष्ट्र में 236 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 3.95 फीसदी हो गई है। Read Also:-बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिला धमकी भरा ईमेल, मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों राज्यों में सरकारों के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क रहना होगा। वहीं, 1824 की कोरोना जांच हुई और 53 मरीज ठीक हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। महाराष्ट्र में 3,834 कोरोना टेस्ट किए गए और 92 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

दिल्ली में कुल 209 सक्रिय मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 1824 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें कोरोना के 72 नए मामले आए और कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 3.95 प्रतिशत हो गई है।  वहीं, 53 मरीज ठीक हुए, हालांकि किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि बीते दिन यानी 18 मार्च को कोरोना के 58 नए मामले आए और कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 3.52 प्रतिशत हो गई। अब दिल्ली में कोरोना के कुल 209 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 130 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 7 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

 

महाराष्ट्र में 1,308 सक्रिय मामले
वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3,834 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें कोरोना के 236 नए मामले आए। वहीं, 92 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.82 प्रतिशत और 98.16 प्रतिशत के साथ कुल 1,308 सक्रिय मामले हैं। मालूम हो कि संक्रमण के मामले बढ़कर 81,39,737 हो गए हैं।

शहर                 नए केस

नासिक                           21
कोल्हापुर                        13
अकोला                          13
औरंगाबाद                      10
नागपुर                           02
मुंबई                              52
ठाणे                               33
मुंबई सर्कल                   109 
पुणे                                69

महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़े

कुल-           81,39,737
मौत-             1,48,428
टेस्ट-        8,65,46,719
ठीक-          79,90,001

price

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।