PM Modi security Breach : कांग्रेस नेताओं के बेतुके बयान, कहा रैली में भीड़ नहीं थी, इस लिए भाजपा ने बनाया यह प्लान

PM Modi security Breach का मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 
 | 
pm modi security breach
PM Modi security Breach : पंजाब में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की बात स्वीकारने के बजाए मुख्यमंत्री चन्नी सहित कांग्रेस नेताओं के बेतुके बयान जारी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रैली में भीड़ नहीं थी, इस लिए पीएम ने यह बहाना बनाया। हालांकि गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि इस मामले पर जवाबदेही तय होगी।

 

फिरोजपुर रैली के लिए पंजाब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कई साल खड़े हो गए हैं। इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस की पंजाब सरकार को घेरा हुआ है। मामले में घिरा देख कांग्रेस नेताओं ने बेतुके बयान देने शुरू कर दिए हैं। कई सोशल साइट पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता सुरक्षा में चूक  को कोई मामला  ही नहीं मान रहे हैं। also read : पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक : "सीएम चन्नी को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया" : मोदी

pm modi in punjab

सड़क मार्ग से जाना तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसमें बयान दिया। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री ने हुसैनीवाला (Husainewala) तक सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया। वास्तव में सड़क मार्ग से जाना उनके तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। किसान मजदूर संघर्ष समिति प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर विरोध कर रही थी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने उनके साथ दो दौर की बातचीत भी की थी।’’ 

 

ट्वीट में भटके सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘क्या आप (नड्डा) जानते हैं कि किसान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? उनकी मांग है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए, किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिये जाएं, आंदोलन में जान गंवाने वाले 700 किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर जल्द फैसला हो।’’ also read : पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक : "सीएम चन्नी को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया" : मोदी

 

उन्होंने दावा किया, ‘‘किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार इन वादों को भूल गई। प्रधानमंत्री की रैली रद्द करने का कारण यह था कि वहां उन्हें सुनने के लिए भीड़ नहीं आई, कुर्सियां खाली थीं। पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आईना दिखा दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आरोप लगाना बंद करिये और भाजपा के किसान विरोधी रुख पर आत्ममंथन करिये। रैली करिये, लेकिन किसानों को सुनिये।’’

 pm modi in punjab

पंजाब पुलिस की मिलीभगत?

गृह मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से जाने का पूरा प्लान पंजाब पुलिस के पास था। इस मामले पंजाब पुलिस को पूरी जानकारी थी। इतना ही नहीं, उच्चाधिकारियों ने एसपीजी से पूरा मार्ग साफ होने की बात कही थी। फिर फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारी कहां से पहुंच गए। सोशल मीडिया पर लोग पंजाब पुलिस की इस मामले में साजिश बता रहे हैं। वहीं, पुलिस कार्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर खामी माना है और राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय नड्डा जी, आपा मत खोइए। कृपया याद रखिए कि प्रधानमंत्री की रैली में 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, एसपीजी एवं दूसरी एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए थे, हरियाणा/राजस्थान से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की सभी बसों के लिए भी रूट बनाया गया था।’’

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।