हॉस्टल के बाहर कंडोम के कारण जाम हुआ सीवरेज, देह व्यापार के आरोप पर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने किया हंगामा

पंजाब के लुधियाना में एक अजीब घटनाक्रम देखने को मिला है  इधर, सीवर लाइन कंडोम से जाम होने पर मोहल्ले के लोगों ने पीजी के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पीजी में देह व्यापार चल रहा है और सीवर लाइन में कंडोम फेंके जा रहे हैं। इससे पड़ोस में रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। 
 | 
PUNJAB
पंजाब के लुधियाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां आए दिन सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या आ रही है। लोगों के गुस्से को देखते हुए जब सीवर लाइन की सफाई की गई तो पता चला कि पूरी लाइन कंडोम से भर चुकी चुकी है।  इस कारण से लाइन चोक हो गई। जानकारी हुई तो मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के पास पीजी में देह व्यापार चल रहा है और यहीं से इतने सारे कंडोम नालियों में फेंके जा रहे हैं। READ ALSO:-न्यूली मैरिड कपल ने अपनी वेडिंग नाइट का वीडियो किया शेयर, रोमांटिक मूड ने बिगाड़ा लोगों का मूड, देखें VIDEO

मामला लुधियाना के वार्ड नंबर 20 का है। यहां संजय गांधी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पीजी के बाहर हंगामा किया है। बताया कि इस पीजी में रहने वाला युवक देह व्यापार करता है। इस पीजी में आए दिन लड़कियां आती हैं और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देती हैं। देह व्यापार का धंधा दिन भर चलता रहता है। इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 

 

मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति गुरमेल सिंह ने बताया कि यहां पर गलत काम हो रहा है। इससे मोहल्ले के सम्मानित लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सीवर चोक होने से घर के अंदर भी दिक्कत होने लगी है। गुरमेल सिंह के मुताबिक सीवर लाइन अक्सर जाम हो रही है। अब जब इसकी सफाई की गई तो इसमें सैकड़ों कंडोम निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी इस धंधे में मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि यहां आए दिन पुलिस मंडराती रहती है।

 whatsapp gif

यहां रहने वाली एक महिला ने बताया कि पीजी में रहने वाले लड़के देर रात तक हंगामा करते हैं। इससे यहां की शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि, पीजी मालिक ने बताया कि उसने यह जगह किराये पर ले रखी है। अगर उनके पीजी में कोई अवैध गतिविधि हो रही है तो उसे तुरंत खाली कराया जाएगा। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता कमल ने पुलिस से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने को कहा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।