चारधाम यात्रा : यमुनोत्री-गंगोत्री में 24 घंटे तक जाम, सड़क पर फसें 1000 से ज्यादा वाहन, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

चारधाम यात्रा 2024 इस बार मुसीबत न बन जाए, क्योंकि यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब है। ट्रैफिक जाम है और एक हजार से ज्यादा गाड़ियां सड़क पर फंसी हुई हैं। ऊपर से मौसम भी ख़राब है। 
 | 
CHAARDHAAM
चारधाम यात्रा 2024 शुरू हुए 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यात्रा खटाई में पड़ती नजर आ रही है। 3 दिन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और इतने ही लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाली सड़कों पर पिछले 24 घंटों से ट्रैफिक जाम है। दोनों मार्गों पर एक हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं ने बीती रात सड़कों पर गुजारी। READ ALSO:-‘भिडू’ शब्द का किया इस्तेमाल या इन चीजों से की छेड़छाड़ तो भुगतना पड़ सकता है अंजाम! हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ....

 


गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से हर्षिल के बीच जाम लगा हुआ है। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल पर भी जाम लगा हुआ है। एक ओर जहां जाम में फंसे यात्रियों ने हंगामा किया, वहीं दूसरी ओर पुजारियों के बाद व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि रात में यात्रियों को भेजा जा रहा है, जिससे उनका काम नहीं चल पा रहा है। वे यात्रियों को सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। पुजारियों ने भी नुकसान की बात कही है। 

 


3 दिन में चारधाम यात्रियों की संख्या में 61% की बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 67% का इजाफा हुआ है। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 3 दिनों में करीब डेढ़ लाख तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के दर्शन किए। पिछली बार 3 दिन में 44,892 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम आए थे, इस बार 3 दिन में 75,139 तीर्थयात्री आए हैं। 

 


पिछले साल पहले दो दिनों में 15,432 श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये थे। इस साल पहले दिन ही 22,690 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। एक साल में परिस्थितियां बहुत बदल गयी हैं। पहाड़ लोगों का इतना बोझ नहीं उठा पाएंगे।  ट्रैफिक जाम है, इसके अलावा मंदिरों के बाहर 4 से 5 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मौसम विभाग ने 16 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।