Chandrayan-3 landing Live: चांद पर भारत की दस्तक, देखें चंद्रयान–3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग

Chandrayaan-3 Live Landing :  चंद्रयान–3 की लैंडिंग आप अपनी पसंदीदा खबरीलाल वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं। 
 | 
Chandryaan-3 live khabreelal

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Live Landing) की चंद्रमा पर "ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं... लैंडर मॉड्यूल शाम करीब 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तय जगह पर पहुंचेगा।" बकौल इसरो, चंद्रयान- 3 की सॉफ्ट लैंडिग का लाइव प्रसारण आज शाम 5:20 बजे से होगा। चंद्रयान–3 की लैंडिंग आप अपनी पसंदीदा खबरीलाल वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं। 

 ​

स्पीड नियंत्रित नहीं कर पाए तो चंद्रयान-3 के क्रैश लैंडिंग की आशंका है: इसरो के वैज्ञानिक

स्पेस ऐप्लिकेशंस सेंटर - इसरो (isro) अहमदाबाद के डायरेक्टर नीलेश एम देसाई ने बताया है कि चंद्रमा की सतह के ऊपर वैज्ञानिक स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को कम करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर हम स्पीड नियंत्रित नहीं कर पाते हैं तो चंद्रयान- 3 स्पेसक्राफ्ट के क्रैश लैंडिंग की आशंका है।" देसाई ने बताया कि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल भी इसमें अपनी भूमिका निभाएगा। लैंडिंग के दौरान स्पेसक्राफ्ट का वेग (वेलोसिटी) 1.68 किलोमीटर/सेकेंड होना चाहिए।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।