हेमंत सोरेन तीसरी बार फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा....

 झारखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलेगा। चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे।
 | 
JHARKHAND
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के सीएम बनने जा रहे हैं। बुधवार को पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना।Read also:-UP : हाथरस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल, मृतकों का ब्योरा आया सामने, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची स्थित राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 


इसी साल नवंबर-दिसंबर में झारखंड में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया।

 


हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन एक साथ रांची स्थित राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

 


पार्टी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया।' दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। झारखंड मंत्रिपरिषद में 12 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल 10 मंत्री हैं। झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर अलग राज्य बना था।

 

लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में झामुमो नीत गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 45 रह गई है, जिसमें झामुमो के 27, राजद का एक और कांग्रेस के 17 विधायक शामिल हैं। झामुमो के दो विधायक- नलिन सोरेन और जोबा माझी अब सांसद हैं, जबकि जामा विधायक सीता सोरेन ने भाजपा के टिकट पर आम चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

 KINATIC

झामुमो ने बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। इसी तरह, विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 24 रह गई है, क्योंकि इसके दो विधायक - ढुलू महतो (Bagmara) और मनीष जायसवाल (Hazaribagh) - लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और अब सांसद हैं।

 whatsapp gif

भारतीय जनता पार्टी ने मांडू के विधायक जयप्रकाशभाई पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जो चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि, पटेल ने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में वर्तमान में 76 सदस्य हैं।

 

हेमंत सोरेन को उनकी गिरफ्तारी के करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था, जब उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।