सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आठ घंटे की पूछताछ के बाद शराब नीति केस में किया गिरफ्तार

सूत्रों की माने तो अधिकारी ने सिसोदिया पर सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया था। जब सीबीआई ने सिसोदिया और अधिकारी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही सिसोदिया की गिरफ्तारी का कारण बना। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट होगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज बोले- मनीष के खिलाफ सबूत नहीं मिले, फिर गिरफ्तारी कैसे हुई। दोनों चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं है। अब सीबीआई कोर्ट में कहेगी, ये बहुत असरदार हैं। इसलिए जांच होने तक उन्हें जेल में ही रखा जाए।
- आप विधायक आतिशी ने कहा- मनीष सिसोदिया ने पिछले आठ साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी है। इसी की सजा उन्हें मिल रही है। बीजेपी कह रही है कि यह 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला है। कहां है यह पैसा सीबीआई ने सिसोदिया के घर यहां तक कि उनके रिश्तेदारों, दोस्तों तक की तलाशी ली, लेकिन यह पैसा नहीं मिला। ये रुपये कहाँ हैं? यह सरकार नहीं बता पा रही है।
- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की पराकाष्ठा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
भारतीय जनता पार्टी ने कहा- सिसोदिया को गिरफ्तार करना था, अगला नंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया- मैं शुरू से कह रहा हूं कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे। इनमें से दो लोग जेल जा चुके हैं, अगला नंबर केजरीवाल का है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मनीष सिसोदिया के घर उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे हैं।
भाजपा की सीबीआई ने फर्जी मामले में गिरफ्तार : गोपाल राय
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवार रहे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को बीजेपी की सीबीआई ने फर्जी केस में गिरफ्तार किया है. यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षा मंत्री @msisodia जी को BJP की CBI ने फ़र्ज़ी केस में गिरफ्तार किया। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) February 26, 2023
अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को बताया बेकसूर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मनीष को बेकसूर बताया है. उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में काफी रोष है। हर कोई देख रहा है। जनता सब समझ रही है। जनता इसका जवाब देगी।
मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।
टूटेंगे जेल के ताले,मनीष सिसोदिया छूटेंगे : राघव चड्ढा
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद लगातार आप नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। आप नेता अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि जेल के ताले तोड़े जाएंगे, मनीष सिसोदिया को रिहा किया जाएगा।
जेल के ताले टूटेंगे
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) February 26, 2023
मनीष सिसोदिया छूटेंगे pic.twitter.com/YXGurNwDHV
सिसोदिया और केजरीवाल से डरती है बीजेपी: आम आदमी पार्टी
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि उन्हें बीजेपी के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वे मनीष सिसोदिया और केजरीवाल से डरे हुए हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों का भविष्य संवारा है। अच्छे शिक्षा मंत्री को फर्जी केस में फंसा कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, 'यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।'
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, "यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।" pic.twitter.com/MlPpf5vnfg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2023
संजय सिंह ने तानाशाही बताया
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की पराकाष्ठा है। आपने एक नेक इंसान और बेहतरीन शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नहीं किया, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही मोदी जी का अंत जरूर करेगी।
.@msisodia की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 26, 2023
आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा।
एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रूर होगा मोदी जी।
सोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का मेडिकल कराने के बाद कल दिल्ली राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई जज एमके नागपाल की अदालत में ले जाया जाएगा. सीबीआई सूत्र के मुताबिक मनीष सिसोदिया की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी वकील हो सकते हैं। सीबीआई सूत्र के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों के मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने और पूछताछ की प्रक्रिया में जांच एजेंसी को सहयोग नहीं करने के आरोप में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में सीबीआई मनीष सिसोदिया से कई सबूतों और गवाहों के दर्ज बयानों को लेकर पूछताछ कर रही थी।
