पेट्रोल और डीजल से नहीं अब इस से चलेगी कार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी किया खुलासा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में मिंट सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि अगले हफ्ते वह इथेनॉल से चलने वाली टोयोटा की कार पेश करने जा रहे हैं। क्या है कार की खासियत? आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। 
 | 
Nitin
पेट्रोल-डीजल-सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के बाद अब जल्द ही आपको इथेनॉल ईंधन से चलने वाली कारें सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि वह अगले हफ्ते इथेनॉल ईंधन से चलने वाली कार पेश करने जा रहे हैं।READ ALSO:-Traffic challan in UP : उत्तर प्रदेश में कार चलाने वाले हों जाएं अलर्ट, इस एक गलती पर कट जाएगा हजारों का चालान

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अगले हफ्ते 29 अगस्त को इथेनॉल ईंधन से चलने वाली टोयोटा की सबसे लोकप्रिय कार इनोवा पेश करेंगे। याद दिला दें कि इससे पहले नितिन गडकरी टोयोटा कंपनी की मिराई ईवी कार पेश कर चुके हैं, इस कार को पिछले साल पेश किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्रीय मंत्री वाहन निर्माताओं को वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाले वाहन लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में मिंट सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि वह 29 अगस्त को 100 प्रतिशत इथेनॉल ईंधन से चलने वाली टोयोटा की इनोवा कार पेश करने जा रहे हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टोयोटा की यह कार पहली बीएस6 (Stage-2) फ्लेक्स-फ्यूल आधारित कार होगी। फिलहाल इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 2004 में जब पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही थीं, तब उन्होंने जैव ईंधन में रुचि लेनी शुरू की। नितिन गडकरी का कहना है कि जैव ईंधन चमत्कार कर सकता है, इतना ही नहीं यह देश को पेट्रोलियम के आयात पर खर्च होने वाली भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बचाने में भी मदद कर सकता है।

 whatsapp gif

क्या है इथेनॉल: जानिए क्या है इथेनॉल
इथेनॉल (A Type Of Alcohol) मुख्य रूप से गन्ने से बनाया जाता है और अब इसे पेट्रोल में मिलाकर कारों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब है कि जल्द ही लोग पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक के बाद इथेनॉल से चलने वाली कारों में सफर करते नजर आएंगे।
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।