Bulli Bai App बनाने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने असम से किया गिरफ्तार, Github के बारे में जानें, जहां यह एप बनाई गई

Bulli Bai App पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो चोरी कर बोली लगाई जाती थी।
 | 
bulli bai
Bulli Bai App :  आखिर पुलिस ने बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का असम से गिरफ्तार करना बताया जा रहा है। अब पुलिस उसे दिल्ली लेकर आएगी।

 जानकारी के अनुसार बुल्ली बाई एप बनाने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली की पुलिस (Delhi police) की IFSO यूनिट ने असम से किया गिरफ्तार है। बताया जा रहा है कि केपीएस मल्होत्रा की टीम ने असम से आरोपी की गिरफ्तारी की है। also read : PM की सुरक्षा में चूक : सूत्रों का दावा- मुख्य सचिव और डीजीपी इरादतन नहीं आए, सुरक्षाकर्मी चाय पी रहे थे

bulli bai app

बतों दें कि यह वही मुख्य आरोपी है जिसने जिसने github से बुल्ली बाई ऐप बनाया था। कई टीमें इस मामले में लगी हुई थी। इतना ही नहीं सरकारी एजेंसी द्वारा गिटहब द्वारा जानकारी भी मांगी गई थी।

 

इससे पहले तीन गिरफ़्तारियां हो चुकीं 

बता दें कि यह मामला कई दिनों से सुर्खियां बना हुआ है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक 18 साल की श्वेता नाम की युवती सहित 20 वर्षीय मयंक रावत व 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है  also read : सूरत में कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक, 6 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती

 

ओपन डवलेपर कम्यूनिटी प्लेफार्म है  github

यह ओपन डवलेपर कम्यूनिटी प्लेफार्म है। जिसमें  GIT SOFTWERE   का प्रयोग किया जाता है। इस प्लेटफार्म पर सब कार्य ओपन होता है। अगर किसी सॉफ्टवेयर या एप को बनाने में परेशानी हो रही है तो वह github पर उसे डाल सकता है। जिससे वह github पर मौजूद लोगों को दिखने लगेगा। जिसके बाद कोई भी इंट्रेस्टिड पर्सन आप से संपर्क कर समस्या को दूर कर सकता है।

github

कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य ये है कि एक दूसरे की मदद करके समस्या को हल किया जाए। इसमें सॉफ्टवेयर, एप को डाला जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि github को लिनक्स ट्रोवर्ल्डस (Linus Trovals) द्वारा बनाया गया था। इस प्लेटफार्म पर बनने वाले सॉफ्टवेयर को यह ट्रैक करता रहता है। 

bulli bai

1 जनवरी को आया चर्चा में 

बता दें कि महिला पत्रकार इस्मत आरा ने यह सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि नया साल मुस्लिम महिलाओं को डर के साथ जीना पड़ रहा है। उन्होंने बताया था कि उनका फोटो भी इस #Bulli Bai App पर डाला गया। सोशल मीडिया से उनका फोटो चुराया गया था। उसके बाद से यह चर्चाओं में बना हुआ है। 

 

जून 2021 में सुल्ली डील्स के नाम से सामने आया था। जिसे जांच के गिटहब द्वारा ब्लॉक कर दिया गया था। उस पर कार्रवाई करने के बाद अब यह बुल्ली बाई एप सामने आया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।