बजट में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानिए मोदी सरकार के बजट की अहम बातें,

वर्ष 1962 से चल रहे पुराने करों से संबंधित विवादित मामलों के साथ-साथ वर्ष 2009-10 तक लंबित 25 हजार रुपये तक के प्रत्यक्ष कर मांगों से संबंधित विवादित मामले भी वापस लिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में इसकी घोषणा की है।  आइए जानते हैं टैक्सेशन से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब।
 | 
BUDGET-2024
1 फरवरी यानि आज बजट का दिन है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है। हालाँकि, ध्यान रखें कि यह पूर्ण बजट नहीं था। यह आम चुनाव से कुछ महीने पहले पेश किया गया अंतरिम बजट था। भारत सरकार का दावा है कि वह 2027 तक देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देगी। इसी लक्ष्य के आधार पर आज सरकार ने बजट पेश किया, आइए जानते हैं इस बजट की 10 बड़ी बातें क्या हैं।

 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत सरकार अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाएगी। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी लक्ष्य रखा गया है। 
  • सरकार ने दावा किया है कि 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।  फिलहाल सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदी होने की बात कही है। मोदी सरकार देश की सभी आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाएगी।
  • लक्षद्वीप और अन्य द्वीप समूहों को पर्यटन की दृष्टि से बेहतर बनाया जाएगा। सरकार इसके लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर देगी। याद रहे कि मालदीव के साथ भारत के गतिरोध के बाद लक्षद्वीप जाने का अभियान शुरू किया गया था।
  • जिस टैक्स स्लैब पर हर बार बजट में फैसले का इंतजार रहता है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आप जिस दर से अभी इनकम टैक्स चुका रहे हैं, आपको भविष्य में भी उसी दर से टैक्स देना होगा।
  • सरकार ने कहा है कि 40 हजार रेलवे कोचों को वंदे भारत में बदला जाएगा। वंदे भारत ट्रेन पर भारत सरकार का बड़ा जोर है। ऐसी कई ट्रेनों के उद्घाटन में प्रधानमंत्री की मौजूदगी देखी गई है। 
  • सरकार ने कहा है कि सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए 9 से 14 साल की लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। हाल के वर्षों में सर्वाइकल कैंसर एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता के रूप में उभरा है।
  • सरकार ने अपनी कुछ उपलब्धियां भी गिनाईं। स्किल इंडिया योजना के तहत सरकार ने 1 करोड़ 40 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने के अलावा 3000 नए ITI, 7 IIT, 16 IIIT के साथ 7 IIM, 15 AIIMS और 390 Universities बनाने का दावा किया है।
  • वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर' न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। 
  • वित्त मंत्री ने 80 करोड़ लोगों को अनाज मुहैया कराने को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। कांग्रेस सरकार की मुफ्त अनाज देने की योजना को मोदी सरकार ने कोविड के बाद मुफ्त कर दिया था, जो अभी भी जारी है। इसके अलावा भारत सरकार ने पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा किया है। 
  • करीब एक घंटे के अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने जीडीपी को नए मायने दिए। उन्होंने कहा कि अब जीडीपी का मतलब गवर्नेंस, परफॉर्मेंस और डेवलपमेंट है। 

 

FM निर्मला सीतारमण बजट भाषण लाइव: वित्त मंत्री ने क्या घोषणा की?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मुख्य घोषणाएं:-

  • नैनो यूरिया का दायरा बढ़ाएंगे। 
  • पांच एक्वा पार्क स्थापित किये जायेंगे। 
  • 10 साल में 149 एयरपोर्ट होंगे। 
  • 40 हजार रेलवे बोगियों को वंदे भारत जैसी बोगियों में बदला जाएगा। 
  • बड़े शहरों में नमो मेट्रो का विस्तार होगा। 
  • छोटे शहरों में मेट्रो का विस्तार होगा। 
  • मौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में बदलने पर सुझाव देने के लिए एक समिति बनाई जाएगी।
  • आवास योजना के तहत 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। 
  • डेयरी किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। 
  • प्राकृतिक गैस का आयात बढ़ाएंगे। 
     
वित्त मंत्री ने किया मुफ्त बिजली का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुफ्त बिजली की घोषणा करते हुए कहा है कि इससे देश में बिजली की समस्या से निपटने में काफी मदद मिलेगी। वित्त मंत्री की घोषणा के मुताबिक जिन घरों पर सोलर पैनल लगेंगे उन्हें मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। 

 whatsapp gif

सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई
सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ हुई। अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने एक दशक में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का विशेष उल्लेख किया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।