Bridge Collaps : 70 टन वजन वाले ट्रक के भार से टूटा पुल! देखते ही देखते पलभर में हुआ जमींदोज, देखें वीडियो

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में अंग्रेजों के जमाने का एक पुल एक लॉरी के वजन से गिर गया है। पुल के ऊपर से 70 टन वजनी पत्थर की एक लॉरी गुजर रही थी, तभी पुल ढह गया।
 | 
bridge
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बुधवार को एक बड़ा हादसा देखने को मिला है. श्रीकाकुलम जिले में इच्छापुरम के पास बाहुड़ा नदी पर बना पुल गिर गया है. दरअसल, 70 टन वजनी एक पत्थर की लॉरी पुल के ऊपर से गुजर रही थी, पुल इतना वजन संभाल नहीं पाया और फिर जमीन पर धंस गया। आंध्र प्रदेश में हुए इस पुल हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिया गिरने से यातायात बाधित हो गया है।Read Also:-दिल्ली हिट एंड रन: कार की छत पर लटका लड़का, आरोपी ने 3KM तक दौड़ाई कार; फिर लाश छोड़कर भागे;

 


मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस ब्रिज को ब्रिटिश काल में बनाया गया था।  पुल के निर्माण की तारीख की बात करें तो बताया गया है कि इसका निर्माण 1929 में हुआ था। ऐसे में हादसे का शिकार हुआ पुल करीब 94 साल पुराना था। यह पुल ब्रिटिश काल के दौरान एक प्रमुख मार्ग था, क्योंकि यह इच्छापुरम शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता था। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने पुल के जर्जर होने की सूचना अधिकारियों को दी थी, लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। 

 monika

पुल दो हिस्सों में टूट गया
बताया गया है कि हादसा बुधवार सुबह छह बजे बाहुड़ा नदी पर बने इस पुल पर हुआ। यहां से 70 टन वजन का पत्थर लदी एक लॉरी गुजर रही थी। तभी पुल अधिक वजन के कारण टूट गया। इस हादसे के कारण पुल दो हिस्सों में बंट गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पुल पर मौजूद सभी वाहन नदी में गिर गए। पुलिया टूटने से आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को अब आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

 price

हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पुल दो हिस्सों में बंट गया है। स्थानीय लोगों को घटना का वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है। पुल के एक हिस्से पर लोगों की भीड़ भी मौजूद है।  इस दौरान पुलिस भी मौजूद रहती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल भी छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।