BIG NEWS : किसान नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किया बड़ा एलान

 | 

लाल किले पर हुई हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को हुई घटना की निंदा की। साथ ही कहा कि एक फरवरी से संसद तक होने वाला पैदल मार्च स्थगित कर दिया गया है। मोर्चा की तरफ से बताया गया कि अब किसान 30 जनवरी से पूरे देश में जनसभा करेंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 99.9 % किसानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है।

इससे पहले ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर बयान जारी करते हुए किसान संयुक्त मोर्चा ने केंद्र सरकार पर किसान मजदूर संघर्ष समिति और दीप सिद्धू के साथ मिलकर इसकी साजिश करने का आरोप लगाया है।

32 किसान संगठनों के इस मोर्चे ने कहा कि सरकार किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन से हिल गई थी और इसलिए उसने इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए ये साजिश रची। मोर्चा ने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील भी की।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।