Bharat Bandh 2021 Date, Timings: 'भारत बंद' आज, जानें क्‍या है टाइमिंग? किसे मिलेगी छूट?

Bharat Bandh on 27 September 2021 (भारत बंद 2021): कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन बीते 10 माह से जारी है, संयुक्‍त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

 | 
Bharat Band
Bharat Bandh 2021 Date, Timings: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को 10 माह पूरे हो गए हैं, जिस मौके पर किसान संगठनों ने भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है और अन्‍य संगठनों से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील की है। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने यह भी बताया है कि भारत बंद को लेकर उनकी रणनीति क्‍या होगी।

 

संयुक्‍त किसान मोर्चा का दावा है कि इसमें कई अन्‍य किसान संगठन भी शामिल हो रहे हैं और इनकी संख्या करीब 100 है। किसान संगठनों ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों, किसान संघों, युवाओं, शिक्षकों, स्‍टूडेंट्स, महिलाओं, मजदूर संघों से भी 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। भारत बंद स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने हालांकि राजनीतिक दलों से भी समर्थन मांगा है, पर उसकी नीति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंच साझा नहीं करने की है। Read Also : Bharat Bandh:  किसानों के समर्थन में आए मेरठ के व्यापारी, संभलकर घर से निकलें, देखें पूरा प्लान

 

इस दौरान आंदोलन से जुड़े सभी लोग दिल्ली बॉर्डर के सभी रास्तों पर धरना देंगे। इस बार गांव से किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर नहीं बुलाया जा रहा है, लेकिन वो अपने-अपने गांव में विरोध करेंगे। यूपी के किसान अपने क्षेत्रों के हाइवे जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं के नेताओं का कहना है कि पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को हटाने की कार्रवाई की तो किसान जेल जाना पसंद करेंगे लेकिन सड़कों से नहीं हटेंगे।

 

भारत बंद का क्या है समय?

संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए है। इस दौरान इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आपात प्रतिष्ठानों, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट रहेगी। पेट्रोल पंप, दूध जैसी सेवाएं सुचारू रहेंगी। आर्मी की गाड़ी, निजी वाहन से स्कूल जाने वाले छात्रों, बसें आदि नहीं रोके जाएंगे। 

 

बंद के दौरान एंबुलेंस और इमरजेंसी सर्विसेज को नहीं रोका जाएगा। आंदोलनकारी किसानों को साफ हिदायत दी गई है कि एंबुलेंस के सायरन की आवाज को सुनते ही उसके लिए तुरंत रास्ता दिया जाएगा। मालवाहक मोटर वीइकल को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में कई प्राइवेट ट्रांसपोर्ट असोसिएशन फिर से जुड़ गए हैं। इस कारण उस दिन देश की सड़कों पर हैवी मोटर वीइकल जैसे ट्रक आदि की संख्या नहीं के बराबर दिखाई देगी।

 

मेरठ में इन हाईवे पर रहेगा चक्का जाम 

बताया गया कि किसान इनमें एनएच-58 पर सकौती, सिवाया टोल प्लाजा, परतापुर, करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, भूनी चौराहा, रिठाली, मेरठ पौढ़ी मार्ग पर बहसूमा, छोटा मवाना, पूठ गंगनहर पर जानी नहर व किला-गढ़रोड तिराहा पर चक्का जाम करेंगे। 

 

मेरठ के ये बंद रहेंगे बाजार

सदर बाजार, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, आबूलेन, शास्त्रीनगर, रोहटा रोड, कासिमपुर, मोहम्मदपुर, रेलवे रोड, सोतीगंज, शहर सर्राफ, सदर सर्राफा बाजार बंद रखे जाएंगे। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।