एक और श्रद्धा जैसा हत्याकांड, मोबाइल वायर से घोंटा गला, 72 घंटों तक फ्रिज में रखा शव, फिर उसी दिन की दूसरी लड़की से शादी
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक और हत्याकांड का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने लड़की की लाश को अपने ढाबे के फ्रीजर में रखवा दिया था।
Tue, 14 Feb 2023
| 
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और बड़ी घटना सामने आई है। एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया। इसके बाद झज्जर के मंदोठी गांव में बारात लेकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी साहिल गहलोत (24) अपनी प्रेमिका के शव को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। Read Also:-15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन से प्रतिबंध हटाया? वायरल हो रहे इस मैसेज पर सरकार ने दिया यह जवाब
इस मामले में लड़की के परिजनों और किसी ने भी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी। मामला दर्ज होने से पहले ही पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। साहिल और मृतक लड़की निक्की यादव के बीच पिछले चार साल से आपसी सहमति से संबंध थे। साहिल घरवालों के दबाव में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चाहती थी। बुधवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि क्या वह श्रद्धा की तरह निक्की के शव को ठिकाने लगता।
क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक, शाखा के पश्चिमी रेंज-1 के एसीपी राजकुमार को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि मित्रौ गांव निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला मित्र निक्की यादव की हत्या कर दी है। सूचना के बाद एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई कृष्णा, संजय, सुरेश व हवलदार रोहताश की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने हत्या की शिकायत और संबंधित थाने में एफआईआर की जांच की तो उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला। गहन जांच के बाद एसीपी राजकुमार की टीम ने आरोपी साहिल गहलोत को मंगलवार सुबह मित्रौ गांव स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक अच्छे और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। उनकी मां सरकारी टीचर हैं। निक्की के पिता का गुरुग्राम में एक बड़ा गैराज है।
दिल्ली: पुलिस ने नजफगढ़ के मित्रांव गांव के एक ढाबे के फ्रिज से एक लड़की का शव बरामद किया। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ। https://t.co/RJsYvKZIaf pic.twitter.com/EkqBHhc5ai
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2023
साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह 4 बजे मोबाइल फ़ोन के डाटा केवल से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद निक्की के शव को मित्राऊ गांव स्थित अपने ढाबे के फ्रिज में रख कर ताला लगा दिया। दोनों की चार साल पहले उत्तम नगर स्थित एक कोचिंग में फ्रेंडशिप हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। पुलिस आरोपी साहिल को बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लेगी।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से अपने प्यार के बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था। उधर, साहिल के घरवाले उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दबाव बनाने लगे। आखिरकार दिसंबर 2022 में साहिल ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली।
आरोपी ने यह बात निक्की को नहीं बताई। किसी तरह निक्की को इस बात का पता चल गया। वह साहिल से शादी करने की जिद करने लगी। ऐसे में साहिल ने डाटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ढाबे के फ्रिज में रखकर अपने घर चला गया और 10 फरवरी को झज्जर बारात लेकर दूसरी युवती से शादी करली। पुलिस ने निक्की का शव फ्रीज से बरामद कर लिया है।
