राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी, इस बार मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' 14 जनवरी से शुरू होगी। इस बार राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी। यह यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'भारत न्याय यात्रा' 20 मार्च तक निकाली जाएगी। 
 | 
RAHUL GANDHI
लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा मणिपुर से मुंबई तक शुरू होगी। भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी।  'भारत न्याय यात्रा' 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। READ ALSO:-UP : बहुत जल्द ‘इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा'…देवबंद में मदरसे के छात्र ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, दारुल उलूम से ATS ने पकड़ा

 

यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी
आपको बता दें कि कांग्रेस की यह 'भारत न्याय यात्रा' 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र होते हुए मुंबई पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि यात्रा बस से होगी और कुछ जगहों पर पैदल भी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 'भारत न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। 

 


मणिपुर से क्यों शुरू होगी यात्रा?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करने का मकसद यह है कि मणिपुर देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम वहां के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह आम लोगों के लिए है जो पीड़ित हैं।' हम आपको इस यात्रा के बारे में सब कुछ विस्तार से बताएंगे। 

 HIRING

बताया 'भारत न्याय यात्रा' का मुद्दा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' भारत को एकजुट करने के लिए थी और अब 'भारत न्याय यात्रा' होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी ने तीन मुद्दे उठाए थे- आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही। लेकिन भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है। 

 BD

कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी 
कांग्रेस ने पिछले साल 7 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। राहुल ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की थी। 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये यात्रा गुजरी थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 4081 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की थी। राहुल गांधी कुल 145 दिनों तक सड़कों पर रहे। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।